)
WBCHSE Class 12th Semester 3 Result 2027 Today: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) की कक्षा 12वीं सेमेस्टर 3 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से 27 नवंबर 2026 को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके लिए दोपहर 2:30 बजे कोलकाता के विद्यासागर भवन, साल्ट लेक में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी.
परीक्षा में शामिल हुए छात्र दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. साथ ही, वो अपने अंक और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे. आइए 12वीं सेमेस्टर 3 परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित जानकारी विस्तार से जानते हैं.
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर result.wb.gov.in और wbchse.wb.gov.in पर सेमेस्टर 3 की परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन शो होगा. अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देखने के लिए स्टूडेंट्स को कक्षा 12वीं का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर चाहिए होगा. इसके बाद वो ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगा. इसके लिए सरल स्टेप्स को फॉलो कर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 27 नवंबर 2027 को दोपहर 3 बजे के बाद ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए परिणाम देख पाएंगे. नीचे की ओर रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है.
खबर अपडेट हो रही है...