भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /UPSC Success Story: मां का सब्जी का ठेला, पिता दिहाड़ी मजदूर; छोड़ दी 20 लाख की नौकरी और ऐसे बन गए IPS अधिकारी

UPSC Success Story: मां का सब्जी का ठेला, पिता दिहाड़ी मजदूर; छोड़ दी 20 लाख की नौकरी और ऐसे बन गए IPS अधिकारी

UPSC Success Story: मां सब्जी बेचने का काम करती थीं और पिता मजदूरी कर घर चलाते थे, लेकिन बेटे ने 20 लाख रुपये की नौकरी को ठुकरा दिया और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी जिसके बाद आईपीएस अफसर बन घर वालों का नाम ऊंचा किया.

Written BySimran Singh
Published: Sep 25, 2026, 04:40 PM IST|Updated: Sep 25, 2026, 05:36 PM IST
joinshare
UPSC Success Story: मां का सब्जी का ठेला, पिता दिहाड़ी मजदूर; छोड़ दी 20 लाख की नौकरी और ऐसे बन गए IPS अधिकारी

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

UPSC Success Story of Sharan Kamble: जरा सोचिए, जिस बच्चे ने स्कूली शिक्षा हासिल करने के लिए रोजाना 12 किलोमीटर का सफर तय किया हो, बिजली न होने के कारण लालटेन की रोशनी में पढ़ाई की हो और अपनी मां-बाप को दिन-रात कड़ी मेहनत करते देखा हो, उसे जब बड़े होने के बाद लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी मिले तो कैसा महसूस होगा? शायद वो रकम उस परिवार की उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा थी, लेकिन अगर कोई उस नौकरी को ठुकराकर देश और समाज की सेवा का रास्ता चुने, तो ऐसे इंसान के बारे में आप क्या कहेंगे? 

कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के ताड़वाले गांव के रहने वाले शरण कांबले ने कर दिखाया है. एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले शरण का बचपन बेहद तंगहाली में बीता, लेकिन जब एक मल्टीनेशनल कंपनी ने उन्हें 20 लाख रुपये के सालाना पैकेज की नौकरी ऑफर की, तो उन्होंने उसे बिना झिझके ठुकरा दिया और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए.

आर्थिक तंगी के बीच सपनों की उड़ान

शरण कांबले के लिए आईपीएस अफसर बनने का सफर उतना आसान नहीं था, जितना उनकी सफलता की कहानी सुनकर लगता है. दरअसल, उन्होंने बचपन से ही गरीबी और पैसों की तंगी को करीब से देखा था. उनके माता-पिता ने दिन-रात एक करके उन्हें पढ़ाया, मां सब्जियां बेचती थीं और पिता मजदूरी करते थे. 

शरण ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तो गांव के स्कूल से की, लेकिन 10वीं के बाद उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए रोजाना 12 किलोमीटर का सफर तय करके जाना पड़ता था. घर में बिजली न होने के कारण वो रोजाना लालटेन की रोशनी में बैठकर पढ़ाई करते थे.

12वीं के बाद BTech की डिग्री

माता-पिता का संघर्ष जारी रहा और कई मुश्किलों का सामना करने के बाद भी उन्होंने अपने बेटे शरण को पढ़ाया. सांगली के वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने बीटेग डिग्री हासिल की. इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान IISc में एडमिशन लिया. कॉलेज की पढ़ाई के साथ उन्होंने यूपीएससी की भी तैयारी शुरू कर दी.

सरकारी स्कीम से मिली आर्थिक मदद

महाराष्ट्र सरकार की स्कॉलरशिप के जरिए उनके लिए पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी करना थोड़ा आसान रहा. करीब 8 महीने तक उन्हें प्रत्येक माह 12000 रुपये की स्कॉलरशिप मिली. ऐसे में उन्होंने दिल्ली जाकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. एक तरफ कॉलेज की पढ़ाई और दूसरी तरफ यूपीएससी की भी तैयारी जारी थी.

20 लाख के पैकेज वाली नौकरी से किया इनकार

इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद कैंपस से उन्हें एक कंपनी ने हायर किया और सालाना 20 लाख रुपये का पैकेज भी ऑफर किया लेकिन उन्होंने उससे इनकार कर दिया. इसके बाद वो पूरी तरह से यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुट गए. दिन-रात की मेहनत का नतीजा ये रहा कि उन्होंने लगातार 3 यूपीएससी के एग्जाम को क्रैक किया.

ऐसे पूरा हुआ IPS बनने का सपना 

साल 2019 में उन्होंने UPSC CAPF परीक्षा दी, जिसमें ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की. इसके बाद साल 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें 542वीं रैंक मिली औरवो आईपीएस के लिए चुने गए, लेकिन उन्होंने यहीं रुकने के बजाय साल 2021 में एक बार फिर परीक्षा दी और ऑल इंडिया 127वीं रैंक प्राप्त की. इस बार वो भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चुने गए, लेकिन उनका असली सपना खाकी वर्दी यानी IPS बनना ही था, इसलिए उन्होंने आईपीएस पद को ही चुना.

आज शरण कांबले की सफलता की ये कहानी हर युवा के लिए एक मिसाल बन चुकी है. उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि सीमित साधनों के बावजूद अगर खुद पर विश्वास और कड़ी मेहनत करने का जज्बा हो, तो बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिलिए Gen Z IPS से... पहले किया पत्रकारिता का कोर्स फिर ऐसे क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UPSC Success Story