होली पर 4 दिन की मौज, दिवाली पर भी लंबी छुट्टी; यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी
उत्तर प्रदेश की सरकार ने साल 2027 के लिए पब्लिक हॉलीडे वाला कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत अगले साल होली में 4 दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं दिवाली में लोगों को 3 दिन का अवकाश मिलेगा. कैलेंडर में 3 नई छुट्टियां भी शामिल की गई हैं.
UP School Holidays 2027: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2027 के लिए अपना हॉलीडे कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें होली, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर मिलने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट दी गई है. कैलेंडर के मुताबिक, छात्रों को मार्च 2027 में होली के आसपास 4 दिन की छुट्टी और अक्टूबर 2027 में दिवाली के दौरान लगातार 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है.
यूपी सरकार ने पब्लिक हॉलीडे की लिस्ट में मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को भी शामिल किया है. हालांकि, स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टियों का आखिरी टाइम टेबल एजुकेशन डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन समेत संबंधिंत संस्थानों की ओर से जारी किए जाने वाले अलग-अलग निर्देशों पर निर्भर करेगा.
होली में 4 दिन का ब्रेक
उत्तर प्रदेश में छात्रों को मार्च 2027 में होली के आसपास 4 दिन की छुट्टी मिल सकती है. हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, होलिका दहन सोमवार 22 मार्च 2027 को होगा, जबकि होली मंगलवार 23 मार्च 2027 को मनाई जाएगी. अब क्योंकि इससे पहले पड़ने वाले शनिवार और रविवार 20 और 21 मार्च 2027 को हैं, तो ऐसे में जिन स्कूल-कॉलेजों में 5 या 6 दिन का वर्किंग वीक होता है और रविवार को छुट्टी रहती है, वहां के छात्रों को लगातार छुट्टियां मिल सकती हैं. 5 दिन काम करने वाले गवर्मेंट ऑफिस भी इस दौरान बंद रहेंगे, जबकि 6 दिन वर्किंग वाले दूसरा शेड्यूल फॉलो करेंगे.
दीवाली में 3 दिन की लगातार छुट्टी
दीवाली की बात करें तो साल 2027 में यह शुक्रवार 29 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. इसके बाद 30 अक्टूबर 2026 को गोवर्धन पूजा और रविवार 31 अक्टूबर 2026 को भाई दूज होगा. लगातार 3 दिनों तक पड़ने वाले इन त्योहारों की वजह से छात्रों को 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है. स्कूल और कॉलेज अपने एकेडमिक कैलेंडर और स्थानीय आदेशों के आधार पर दीवाली के आसपास कुछ ज्यादा छुट्टियां भी घोषित कर सकते हैं.
दो साल की तैयारी, परीक्षा और फिर कोर्ट में मामला... PCS भर्ती में क्या है रोल नंबर का खेल
यूपी के कैलेंडर में जुड़े 3 नए सार्वजनिक अवकाश
यूपी सरकार ने साल 2027 के लिए पब्लिक हॉलीडे की लिस्ट में 3 और त्योहारों को शामिल किया है. इनमें मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती शामिल हैं. पहले ये दिन सीमित छुट्टियों (Restricted Holidays) में आते थे. मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को, संत रविदास जयंती 20 फरवरी 2027 को और महर्षि वाल्मीकि जयंती 15 अक्टूबर 2027 को मनाई जाएगी.
राज्य सरकार ने साल 2027 के लिए 26 सार्वजनिक छुट्टियों, 27 सीमित छुट्टियों और कार्यकारी आदेशों के तहत 2 अतिरिक्त छुट्टियों का ऐलान किया है. हालांकि, पब्लिक हॉलीडे का यह कैलेंडर मुख्य रूप से सरकारी दफ्तरों के लिए है. स्कूल-कॉलेज छुट्टियों की अपनी अलग लिस्ट जारी कर सकते हैं.