SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में शिक्षा को नई रफ्तार: आज 50 हजार युवाओं को मिलेगी डिजिटल सौगात, 4 जिलों के छात्रों को टैबलेट बाटेंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर जिले में छात्रों को टैबलेट बांटने वाले हैं. इस पहल से छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल एजुकेशन और पढ़ाई से जुड़े कई लाभ मिलेंगे. 50 हजार युवा इस पहल के लाभार्थी होंगे.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 20, 2026, 10:48 IST | Updated: Nov 20, 2026, 10:53 IST
Join

CM Yogi Tablet Distribution To Students: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को गोरखपुर जिले के 50 हजार छात्रों को टैबलेट की सौगात देंगे. इसके लिए 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के तहत रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस इवेंट में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के छात्र शामिल होंगे.  

इस कार्यक्रम में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के छात्र शामिल होंगे. खास बात यह है कि अकेले गोरखपुर के 35 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे जाएंगे, जबकि बाकी 3 जिलों के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा. सरकार की इस पहल से युवाओं को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन पढ़ाई और तकनीकी संसाधनों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

छात्रों को टैबलेट बाटेंगे सीएम योगी

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल डिवाइस उपलब्ध कराए जा रहे हैं. शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को होने वाले इस बड़े आयोजन में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों की युवा प्रतिभाएं एक मंच पर जुटेंगी. वितरण के आंकड़े देखें तो गोरखपुर के 35 हजार, जबकि देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे.


लाखों बच्चों को मिले स्मार्टफोन

डीएम दीपक मीणा के मुताबिक, साल 2021-22 में योजना की शुरुआत से अब तक गोरखपुर जिले के 1 लाख 41 हजार 85 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है. इस योजना में ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के छात्रों के साथ डिप्लोमा, स्किल डेवलपमेंट, पैरामेडिकल और नर्सिंग जैसे वोकेशनल कोर्स के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है. सरकार का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है. ऐसे में 50 हजार छात्रों को एक साथ टैबलेट बांटने का यह आयोजन गोरखपुर मंडल में डिजिटल एजुकेशन को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- दो साल की तैयारी, परीक्षा और फिर कोर्ट में मामला... PCS भर्ती में क्या है रोल नंबर का खेल

शिक्षा में अहम साबित होगा टैबलेट

बता दें कि सीएम योगी की ओर से छात्रों को 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के तहत दिए जा रहे टैबलेट उनके लिए ज्ञान और इन्फॉर्मेशन का मजबूत जरिया बन रहे हैं. इस पहल के जरिए छात्रों को घर बैठे ही आराम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की तुरंत जानकारी मिल सकती है. इसके अलावा उन्हें सिलेबस, एग्जाम से जुड़े जरूरी अपडेट और क्लास से संबंधित सूचनाएं आसानी से मिलेंगी. ये पहल युवाओं के लिए नौकरी और बिजनेस के द्वार भी खोल सकती है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES