SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UGC NET दिसंबर 2026: परीक्षा की नई तारीखें जारी! एडमिट कार्ड से लेकर नए नियमों तक सबकुछ

UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है. साथ ही सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि जारी करने के साथ-साथ एग्जाम सेंटर में क्या ले जाएं और क्या नहीं? आदि जानकारी का अपडेट साझा किया है.

Written By Simran Singh
Published: Oct 18, 2026, 03:18 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 03:49 PM IST
Join

UGC NET December 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तारीखों में संशोधन करते हुए नया इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है. एजेंसी ने रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल के साथ-साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड डिटेल्स और परीक्षा हॉल के नए नियमों का भी ऐलान किया है. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन विंडो खोल दी गई है. 87 सब्जेक्ट के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं. अगर आप भी इस बार की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम शेड्यूलिंग और परीक्षा नियमों में हुए इन प्रमुख बदलावों के बारे में जरूर जान लें.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं. यहां से आवेदन फॉर्म भरने के बाद जमा कर सकते हैं. इसके लिए अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है और रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस तिथि के बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. 

क्यों होती है यूजीसी नेट परीक्षा?

देश भर के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और PhD एडमिशन के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है.

UGC NET दिसंबर 2026: क्या हैं परीक्षा की नई तारीखें? 

एनटीए द्वारा जारी किए गए आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब ये परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले एनटीए ने इस परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक करने की घोषणा की थी.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

NTA द्वारा ये भी जानकारी दे दी जा चुकी है कि UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए शहर सूची पर्ची को 23 नवंबर 2026 से जारी कर दिया जाएगा, जबकि UGC NET दिसंबर 2026 का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 से जारी किया जाएगा और डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा.

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में क्या ले जाए और क्या नहीं?

NTA के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर बॉल-पॉइंट पेन दिया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को साथ में पेन ले जाने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा एग्जाम सेंटर में स्मार्टवॉच, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्टेशनरी का सामान, ज्योमेट्री बॉक्स आदि ले जाने की अनुमति नहीं है. 

ये भी पढ़ें- JEE Advanced Exam Pattern: 2 नहीं, 3 बार मिलेगा अटेंप्ट का मौका! IIT कानपुर के डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES