App

JEE Advanced Exam Pattern: 2 नहीं, 3 बार मिलेगा अटेंप्ट का मौका! IIT कानपुर के डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

JEE Advanced Exam Pattern: क्या 2027 में जेईई एडवांस्ड परीक्षा का पैटर्न बदल जाएगा? अब दो बार नहीं, तीन बार अटेंप्ट का मौका मिलेगा? आइए जानते हैं जेईई एडवांस्ड एग्जाम पैटर्न को लेकर IIT कानपुर के डायरेक्टर ने क्या कहा?

JEE Advanced Exam Pattern: 2 नहीं, 3 बार मिलेगा अटेंप्ट का मौका! IIT कानपुर के डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

JEE Advanced 2027 Exam Pattern: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम है जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से किया जाता है. अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होते हैं. हर साल लाखों की संख्या में छात्र इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने और आईआईटी संस्थान में एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होते हैं. वहीं, अब जेईई परीक्षा को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है कि इस परीक्षा पैटर्न में बदलाव होने वाला है. 

पहले जहां दो अटेंप्ट मिलते थे, अब उम्मीदवारों को तीन अटेंप्ट का मौका दिया जाएगा. जेईई एडवांस्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव की बात की जा रही है. ये अपडेट IIT कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल द्वारा दिए गए एक संकेत से सामने आया है.

क्यों की जा रही है जेईई एडवांस्ड में 3 चांस की मांग?

जानकारी के लिए बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा में तीन चांस की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि पहले भी कोविड-19 महामारी के दौरान पढ़ाई में आए व्यवधान और मानसिक तनाव को देखते हुए आईआईटी प्रशासन ने एक खास कदम उठाया था. प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का तीसरा स्पेशल मौका दिया गया था. 

ऑनलाइन याचिका से फिर बढ़ा विवाद

परिस्थितियां सामान्य होने के बाद आईआईटी ने इस नियम को वापस ले लिया और फिर से 2 अटेंप्ट की सीमा लागू कर दी. हालांकि, छात्र तभी से इसे स्थायी तौर पर लागू करने की मांग कर रहे हैं. हाल ही में इस आंदोलन ने तब जोर पकड़ा जब 12 हजार से ज्यादा छात्रों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर 3 अटेंप्ट की वकालत की. इसी लगातार उठती मांग के बीच, आईआईटी कानपुर के निदेशक ने जेईई एडवांस्ड के अटेंप्ट्स और परीक्षा से जुड़े नियमों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है.

क्या 2027 से जेईई एडवांस्ड में 3 अटेंप्ट लागू?

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर के निदेशक भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि आगामी वर्षों में जेईई एडवांस्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि ये बदलाव अभी कुछ सालों में हो सकते हैं और साल 2027 से इसे तुरंत लागू नहीं किया जाएगा, फिलहाल इसे लेकर सिर्फ विचार और योजना बनाई जा रही है. 

बता दें कि फिलहाल के नियमों के मुताबिक, छात्र जेईई एडवांस्ड की परीक्षा सिर्फ दो बार ही दे सकते हैं. इस परीक्षा में छात्र, एक बार 12वीं पास करने वाले साल में और दूसरी बार उसके अगले साल में शामिल हो सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More