150+ CBSE स्कूल, 2000 शिक्षकों की नियुक्ति: इस राज्य में 4000 टीचर्स की जॉब वैकेंसी! 6 महीने में होगी भर्ती
Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि राज्य में अगले छह महीनों के भीतर शिक्षकों के 4,000 पद भरे जाएंगे. अब तक 2000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है.
Teacher Recruitment 2026: देशभर में युवाओं की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और शिक्षक भर्ती से संबंधित अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में युवाओं को शिक्षक की नौकरी की तलाश है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम ने युवाओं को एक खुशखबरी दी है. राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई शिक्षक भर्ती का ऐलान किया है.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला के नोगली में एक जनसभा के दौरान सीएम ने भर्ती से संबंधित घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि अगले 6 महीनों में प्रदेश में 4000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.
अब तक 10000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती
हिमाचल प्रदेश में पिछल 3 सालों में पहले ही 10 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है. वहीं, अब आगामी दिनों में 4000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने का ऐलान किया गया है. सीएम सुक्खू के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश 2021 के 21वें स्थान से सुधरकर अब देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है.
सीबीएसई के 150+ स्कूल, टीचर्स 2000
राज्य के सीएम ने ये भी जानकारी दी है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिहाज से राज्य में सीबीएसई बोर्ड के 150 से ज्यादा स्कूल खुल चुके हैं जिनमें करीब 2000 शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है. सीबीएसई के अलावा 300 स्कूल वो हैं जो हिमाचल प्रदेश बोर्ड के हैं.
आवेदकों को मिलीं पेंडिंग नौकरियां
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरियों के मामलों का समाधान कर दिया है. दरअसल, परिवार में किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिजन को मिलने वाली नौकरी की प्रक्रिया लंबे समय से वेटिंग में थी. सरकार ने करीब 70% एलिजिबल एप्लीकेशन्स को पहले ही नौकरियां दे दी हैं. साथ ही, सरकार द्वारा खास नीति को भी तैयार किया जा रहा है जिसके लागू होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सकेगी.
ये भी पढ़ें- ECIL Apprentice Recruitment 2026: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका! भारत सरकार की PSU कंपनी में 300+ भर्तियां