SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Supreme Court Recruitment: सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, 1.42 लाख रुपये तक सैलरी; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 1.42 लाख रुपये तक सैलरी दी जाएगी, आइए वैकेंसी से संबंधित डिटेल्स जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 18, 2026, 09:15 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 09:50 AM IST
Join

Supreme Court Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं और इसके लिए कोर्ट में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट असिस्टेंट (टेक्निकल असिस्टेंट सह प्रोग्रामर) के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो अदालती कामकाज के साथ-साथ तकनीकी काम को भी संभाल सकें. 

सुप्रीम कोर्ट में ये पद ग्रुप B (नॉन गजेटेड) कैटेगरी के तहत आता है, जिसके लिए कुल 15 रिक्तियों पर आवेदन मांगे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-07 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. आइए भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं.

आवेदन फीस कितनी है?

कैसे करें आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. लेटेस्ट नोटिफिकेशन में सुप्रीम कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन शो होगा. उस पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज करनी होगी और आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा. 

सुप्रीम कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा पैटर्न

सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद भर्ती अभियान के तहत होने वाली चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है. इस परीक्षा में उम्मीदवारों में से ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं. 1.5 घंटे की अवधि के साथ होने वाली इस लिखित परीक्षा में 100 सवाल आएंगे. 50 अंक लाने वाले उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट में रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट से 30 सवाल, जनरल एप्टीट्यूड से 30 और जनरल इंग्लिश से 40 सवाल पूछे जाएंगे. 

सेलेक्शन प्रकिया में क्या-क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद भर्ती के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के अलावा टेक्निकल एप्टीट्यूड टेस्ट, प्रेक्टिकल एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. इन सभी प्रक्रिया में सफल होने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद पर भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना GATE सरकारी नौकरी: इंजीनियरों के लिए BEL में निकली भर्ती, तुरंत ऐसे करें अप्लाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES