सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरों के लिए बड़ी खबर है. रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली हैं. अगर आप भी बी.टेक या डिप्लोमा होल्डर हैं, तो सरकारी नौकरी पाने का ये शानदार अवसर आपका इंतजार कर रहा है. किन योग्यता वाले उम्मीदवारों को ये मौका दिया जा रहा है और कौन-कौन आवेदन कर सकता है? आइए योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि तक सब कुछ जानते हैं.
BEL ने मानव संसाधन (HR) और नेटवर्क व साइबर सुरक्षा डिपार्टमेंट के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर के 11 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर चल रही है. योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 27 अक्टूबर 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
BEL प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech / B.E की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही नेटवर्किंग, स्टोरेज, इंफ्रास्ट्रक्चर या आईटी मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में बेसिक या एडवांस लेवल OEM सर्टिफिकेट और कम से कम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है. आवेदक की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी.
इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. इसमें पास होने वाले आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. ये पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन नई दिल्ली और बेंगलुरु में होगा.
लिखित परीक्षा में 85 फीसदी और इंटरव्यू में 15 फीसदी अंक तय किए गए हैं. दोनों परीक्षा में उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. पीडब्ल्यूबीडी या एससी या एसटी जैसे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे.
बीईएल भर्ती अभियान के तहत प्रत्येक आवेदन की फीस 400 रुपये है. हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है. आराक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नहीं है. बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कुल 11 पदों पर प्रोजेक्ट इंजीनियर की वैकेंसी निकली है. ये एक कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड नौकरी है जो 3 साल के कॉन्ट्रेक्ट के साथ है. आवेदन की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2026 है.