)
IndiaAI Fellowship 2026-27: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा छात्रों के लिए एक खास फेलोशिप योजना का ऐलान किया गया है जिसके तहत आर्टिफिशियली इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन करने वाले युवाओं को करीब 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी. भारत सरकार ने 'IndiaAI' मिशन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए IndiaAI फेलोशिप की आधिकारिक घोषणा की है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को वित्तीय प्रोत्साहन देना है.
IndiaAI फेलोशिप योजना के तहत छात्रों को उनकी पढ़ाई और रिसर्च के स्तर के अनुसार फाइनेंशियल सहायता दी जाएगी. पोस्टग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सपोर्ट आदि के लिए अलग-अलग राशि दी जाएगी.
| कोर्स एलिजिबिलिटी | सेमेस्टर एलिजिबिलिटी |
| 3-वर्षीय अंडरग्रेजुएट (UG) | 5वें सेमेस्टर की शुरुआत में |
| 4-वर्षीय अंडरग्रेजुएट (UG) | 7वें सेमेस्टर की शुरुआत में |
| 5-वर्षीय एकीकृत दोहरी डिग्री (IDD) | 9वें सेमेस्टर की शुरुआत में |
| पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम | सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र |
Applications are officially open for the IndiaAI Fellowship 2026–27! Empowering India’s next generation of AI researchers and innovators with financial backing to build cutting-edge solutions for the nation. Fellowship Highlights: Undergraduate & IDD Students: Up to ₹1 Lakh Postgraduate Students: Up to ₹2 Lakh Conference Support: Additional ₹1 Lakh for international presentations Eligibility: 3-Year UG: Start of 5th Semester 4-Year UG: Start of 7th Semester 5-Year IDD: Start of 9th Semester PG: Semesters 1, 2 & 3 Deadline to Apply: November 30, 2026 Apply now: https://t.co/uLbDZispfU #AIFellowship #AIResearch #DigitalIndia #MeitY #ArtificialIntelligence #TechForGood #InnovationInAI @AshwiniVaishnaw @JitinPrasada @SecretaryMEITY @sudeep_tweets @GoI_MeitY @_DigitalIndia @mygovindia
— IndiaAI (@OfficialINDIAai) October 16, 2026
@OfficialINDIAai के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म IndiaAI के ऑफिशियल पोर्टल fellowship.indiaai.gov.in पर उपलब्ध है. इच्छुक और योग्य छात्र 30 नवंबर 2026 तक इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से IndiaAI मिशन के तहत शुरू की गई एक प्रमुख पहल के तौर पर इंडियाएआई फेलोशिप योजना को जाना जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में इनोवेशन, रिसर्च और एआई टैलेंट को बढ़ावा देना है.