Supreme Court Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं और इसके लिए कोर्ट में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट असिस्टेंट (टेक्निकल असिस्टेंट सह प्रोग्रामर) के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो अदालती कामकाज के साथ-साथ तकनीकी काम को भी संभाल सकें.
सुप्रीम कोर्ट में ये पद ग्रुप B (नॉन गजेटेड) कैटेगरी के तहत आता है, जिसके लिए कुल 15 रिक्तियों पर आवेदन मांगे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-07 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. आइए भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. लेटेस्ट नोटिफिकेशन में सुप्रीम कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन शो होगा. उस पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज करनी होगी और आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा.
सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद भर्ती अभियान के तहत होने वाली चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है. इस परीक्षा में उम्मीदवारों में से ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं. 1.5 घंटे की अवधि के साथ होने वाली इस लिखित परीक्षा में 100 सवाल आएंगे. 50 अंक लाने वाले उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट में रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट से 30 सवाल, जनरल एप्टीट्यूड से 30 और जनरल इंग्लिश से 40 सवाल पूछे जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद भर्ती के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के अलावा टेक्निकल एप्टीट्यूड टेस्ट, प्रेक्टिकल एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. इन सभी प्रक्रिया में सफल होने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद पर भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जा सकते हैं.