SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विदेश में सस्ती पढ़ाई: भारत के इस 'करीबी दोस्त' देश में बेहद कम खर्च में कर सकते हैं हायर एजुकेशन, भारतीय छात्रों के लिए मौका

Study in Abroad: अगर आप मेडिकल के अलावा टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो विदेश में पढ़ाई का विकल्प चुन सकते हैं. भारत के एक खास दोस्त देश में भारतीय छात्रों को बेहद कम खर्च में हायर एजुकेशन हासिल करने का मौका मिलता है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 14, 2026, 12:28 IST | Updated: Nov 14, 2026, 12:56 IST
Join

Higher Education in Abroad: भारत के सबसे करीबी दोस्त देश की अगर बात की जाती है, तो उसमें एक नाम रूस का भी है. दोनों देश के संबंध बहुत खास और मजबूत माने जाते हैं. इस देश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई भी काफी सस्ती मानी जाती है. डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए रूस को एक सस्ता देश माना जाता है. यहां से एमबीबीएस डिग्री कोर्स किया जा सकता है और अपना करियर बेहतर बनाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि उसके अलावा भी और कई कोर्स हैं जिसकी पढ़ाई काफी सस्ती है.

भारतीय छात्र रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई के अलावा अन्य कोर्स को करने का भी प्लान बना सकते हैं. यहां से मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई जितनी सस्ती बताई जाती है, उतनी ही सीएस या इंजीनियरिंग फाइनेंस की स्टडी भी किफायती है.

भारतीय छात्रों को मिलती है छूट

रूस सरकार की ओर से भारतीय छात्रों को किफायती पढ़ाई की दिशा और आर्थिक सहायता के तौर पर योजना पर भी काम किया जाता है. यहां पर 20 सरकारी यूनिवर्सिटी हैं. RACUS के अनुसार यहां पर भारतीय छात्रों को ट्यूशन फीस पर 80% तक सब्सिडी भी हासिल हो सकती है. 

यहां पर एक एकेडमिक ईयर का औसत खर्च 1,500 से 4,000 अमेरिकी डॉलर के करीब है, जो भारतीय रुपये के अनुसार करीब 1.5 लाख से 4 लाख रुपये है. इस देश को पश्चिमी देशों में सबसे किफायती देश माना जाता है जहां पर हायर एजुकेशन के लिए काफी कम खर्च आता है.

सिर्फ MBBS नहीं, 1200+ कोर्स की पढ़ाई

RACUS मेडिकल, इकोनॉमिक्स, ह्यूमैनिटीज और इंजीनियरिंग समेत अन्य क्षेत्र की पढ़ाई करवाई जाती है. रूस में 1,200 से ज्यादा कोर्स हैं जिनकी पढ़ाई करवाई जाती है. इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस, कंप्यूटर साइंस, IT, AI, डेंटिस्ट्री, फार्मेसी, इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है.

क्या पढ़ने के लिए रूसी भाषा आनी जरूरी है?

जी हां, अगर रूसी यूनिवर्सिटी में दाखिला चाहिए और वहां पर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उस देश की भाषा की नॉलेज होना जरूरी है. शुरुआती क्लास की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में होती है. हालांकि, बाद में वहां की भाषा यानी रूसी भाषा सीखनी जरूरी होती है.

स्टूडेंट्स को मिलती है दो हफ्ते की छुट्टी

रूस में एकेडमिक ईयर 1 सितंबर से 30 जून तक रहता है. इस अवधि के दौरान जनवरी के अंत से फरवरी की शुरुआत तक छात्रों को विंटर वेकेशन मिलता है. दो हफ्ते की सर्दियों की छुट्टी के अलावा छात्रों को जुलाई से अगस्त तक गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं जो 2 महीने की अवधि के साथ होती है. उस दौरान छात्र रूस में रह सकते हैं या चाहें तो छुट्टियां मनाने के लिए अपने घर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना नौकरी के DRDO में काम सीखने का मौका! योग्यता और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES