School Winter Vacation 2026: कब से पड़ेगी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां? देखें राज्यवार पूरी लिस्ट
School Winter Vacation List 2026: बढ़ती ठंड के साथ अब स्कूली बच्चों से लेकर अभिभावकों तक, हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि सर्दियों की छुट्टियां कब से शुरू होने वाली हैं?
School Winter Vacation State-Wise List 2026: नवंबर का महीना खत्म होने जा रहा है और इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव हो रहा है. दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम की ठंड हो चुकी है. बदलते मौसम और बढ़ती ठंडक के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच छुट्टियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. दिसंबर में कब से सर्दियों की छुट्टी पड़ेगी? स्कूल में सर्दियों की छुट्टियां कितने दिनों तक रहेगी?
जनवरी में कितने दिनों के लिए स्कूल बंद रहेगा? ऐसे कई सवाल हैं, जो बच्चों से लेकर अभिभावकों के मन में छुट्टियों को लेकर हैं, आइए इन सबका जवाब देते हुए, जानते हैं कि स्कूलों में कब से सर्दियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं?
सभी राज्यों में एक समान नहीं होती छुट्टियों की तारीख
देश भर के स्कूलों में बहुत जल्द विंटर वेकेशन शुरू होने वाला है, लेकिन सभी राज्यों के लिए कोई एक समान राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं होता है. हर राज्य की सरकार और शिक्षा विभाग अपने यहां के स्थानीय मौसम और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों की तारीखें तय करते हैं. यही वजह है कि उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में जहां लंबी छुट्टियां होती हैं, वहीं अन्य राज्यों में इनकी अवधि कम या अलग-अलग होती है.
आमतौर पर सभी राज्यों में 10 से 20 दिनों तक सर्दियों की छुट्टियां रहती हैं. जिन इलाकों में ज्यादा ठंड होती है, वहां के प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में सर्दियों की छुट्टियां अधिक दिन के लिए या अलग टाइम टेबल के साथ स्कूल का समय तय कर दिया जाता है.
दिल्ली में कब से पड़ेगी स्कूलों की छुट्टियां?
राष्ट्रीय राजधानी के शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूलों में आधिकारिक तौर पर सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक तय की गई है. हालांकि, हर बार दिल्ली में विंटर वेकेशन की शुरुआत दिसंबर के आखिरी दिनों से लेकर जनवरी के शुरुआती दिनों तक रहती है. दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 23 दिसंबर से 1 जनवरी या 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 के बीच सर्दियों की छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं.
बता दें कि, सभी स्कूल और उनके प्रशासन की ओर से तारीख में बदलाव हो सकता है. दिल्ली में स्कूल की छुट्टियां, ठंडे मौसम से लेकर वायु गुणवत्ता (AQI) के स्तर पर निर्भर करती हैं.
उत्तर प्रदेश में कब से सर्दियों की छुट्टियां?
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, राज्य में सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई हैं. इस दौरान स्कूल कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे और 15 जनवरी 2027 से नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी. वहीं, राज्य के प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के शुरुआती दिनों में विंटर वेकेशन घोषित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मुफ्त में प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की योजना क्या? समझिए EWS सीटों का खेल
राजस्थान के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां कब से पड़ेगी?
राज्य में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 11 जनवरी 2027 से स्कूल फिर से खुलेंगे. हालांकि, मौसम या शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन या विभाग द्वारा छुट्टियों में जरूरत के मुताबिक बदलाव भी किया जा सकता है.
मध्य प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियां कब से?
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए हॉलिडे कैलेंडर की लिस्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं. स्कूलों को फिर से 5 जनवरी 2027 से खुला जाएगा. हालांकि, राज्य में ठंड या शीतलहर बढ़ने जैसी स्थिति पर सर्दियों की छुट्टियों की तारीख में बदलाव भी हो सकता है.
कैसे चेक करें अपने राज्य की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट?
अपने राज्य में सर्दियों की छुट्टियों की सटीक तारीख जानने के लिए अभिभावक और छात्र संबंधित राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के लिए UPMSP, राजस्थान के लिए RBSE, बिहार के लिए BSEB और दिल्ली के लिए Edudel जैसी संबंधित बोर्ड या विभाग की वेबसाइट पर विजिट करके भी आधिकारिक कैलेंडर और हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- थम जाती हैं फ्लाइट्स, लेट खुलते हैं दफ्तर, क्यों एक एग्जाम के लिए इस देश में हो जाते हैं 'लॉकडाउन' जैसे हालात?