SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Scholarship Alert 2026: कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही 20,000 रुपये; 12वीं पास छात्र तुरंत ऐसे करें आवेदन

PM-USP CSSS Scholarship 2026: अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं, तो आपके पास एक शानदार मौका है जिसके माध्यम से कॉलेज में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप का फायदा उठा सकते हैं. इसका फायदा किन छात्रों को दिया जाएगा? कैसे और कहां से स्कॉलरशिप का बेनिफिट मिलेगा? आइए जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 13, 2026, 02:19 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 04:38 PM IST
Join

PM-USP CSSS Scholarship 2026: आज के समय में सिर्फ 12वीं पास होना काफी नहीं है. आगे की पढ़ाई करना भी जरूरी है. कॉलेज में अपने अंकों और इच्छानुसार कोर्स को चुन लें जिससे कि आप आगे की पढ़ाई कर सके. वहीं, अगर पैसों की तंगी के कारण आगे पढ़ने का नहीं सोच रहे हैं या फिर आर्थिक सहयता के तौर पर सरकार किसी योजना की तलाश कर रहे हैं, तो आप शिक्षा मंत्रालय की खास योजना का लाभ उठा सकते हैं. वैसे तो सरकार की ओर से कई तरह की स्कीम पेश की जाती है जो छात्रों को पढ़ाई में मदद कर सकती हैं.

उन्हीं में से एक प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) है. इस स्कॉलरशिप का फायदा 12वीं पास छात्र उठा सकते हैं. ये सबसे बड़े स्कॉलरशिप प्रोग्राम में से एक है जिसका फायदा देश में कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए छात्र उठा सकते हैं. आइए जानते हैं किन छात्रों को इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का फायदा मिल सकता है और वो कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

किन 12वीं के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का फायदा?

2026-27 शैक्षणिक पाठ्यक्रम के लिए रेगुलर कॉलेज या यूनिवर्सिटी कोर्स में दाखिला लेने वाले मेधावी छात्रों के लिए प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन स्कॉलरशिप योजना है. इसका लाभ सिर्फ वो छात्र उठा सकते हैं जो 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 परसेंटाइल या उससे ज्यादा नंबर लेकर आते हैं. 

खुल गई है आवेदन विंडो 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर योग्य उम्मीदवारों के लिए रिन्यूअल विंडो खुल गई है. प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी छात्रों को हाई एजुकेशन के लिए आर्थिक मदद की जाएगी. इस योजना का फायदा निर्धारित एलिजिबिलिटी और मेरिट के आधार पर मिलता है.

कितने पैसे मिलते हैं?

PM-USP CSSS के आधिकारिक दिशानिर्देशों के मुताबिक इस योजना के लाभार्थियों को पहले 12,000 रुपये और फिर 20,000 रुपये की राशि दी जाती है. शुरुआत के तीन साल में 12 हजार रुपये सालाना दिया जाता है. इसके बाद अगर छात्र प्रोफेशनल कोर्स के दो साल और पढ़ता है तो उसे चौथे और पांचवे साल में 20,000-20,000 रुपये राशि सालाना दी जाती है. जानकारी के लिए बता दें कि इस राशि का लाभ सभी छात्रों को एक समान नहीं मिलता, बल्कि ये कोर्स की अवधि और नियमानुसार अगल-अलग हो सकती है.

ये भी पढ़ें- 'अब सिर्फ दिमाग होना भी काफी नहीं...' AI पर Zoho CEO का बड़ा बयान, दी सैलरी हाइक रोकने की वजह!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES