CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के तैयारियों का अंतिम पड़ाव में है. छात्रों की एलओसी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2026 है और उनकी मदद के लिए बोर्ड ने सैंपल पेपर भी जारी कर दिए है. कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड ने सैंपल पेपर के अलावा मार्किंग स्कीम भी जारी कर दिया है. ऐसे में छात्रों के लिए ये समझना आसान हो सकेगा कि सवाल किस तरीके के पूछे जा सकते हैं और उनके लिए कितने अंक दिए जा सकते हैं.
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी होने का इंतजार है. शेड्यूल जारी होने के बाद छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी करना आसान हो सकेगा और वो अपना स्टडी प्लान, उस हिसाब से तैयार कर सकेंगे. बोर्ड पेपर की तैयारी के लिए छात्र टाइम टेबल बना सकेंगे.
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है. इसके माध्यम से स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए कमजोरियों को पहचान सकेंगे. ऐसे में छात्रों के लिए पहले ही स्टडी प्लानिंग करना आसान हो सकेगा. इसके लिए उन्हें डेटशीट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. स्टूडेंट्स बिना डेटशीट जारी हुए सेंपल पेपर की मदद से तैयारी कर सकते हैं.
सीबीएसई द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है कि वो कब तक डेटशीट जारी करेंगे. हालांकि, उम्मीद है कि बहुत जल्द सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी की जा सकती है. दोनों कक्षाओं की डेटशीट को अलग-अलग PDF फाइल के रूप में जारी किया जाएगा. डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार डेटशीट का पीडीएफ अपने पास सेव कर सकेंगे.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का डेटशीट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने का एक्टिव लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा. इसके लिए होमपेज पर बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट देखना होगा. उसके लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी कक्षा के अनुसार डेटशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे. वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की डेटशीट का लिंक उपलब्ध होगा.
अभी तक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, उम्मीद है कि प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी-फरवरी में हो सकती है. 17 फरवरी 2026 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था, उसके हिसाब से 2027 में फरवरी के मिड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो सकती है. स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वो स्कूल से मिलने वाली जानकारी समेत बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.