App

JEE Main 2027: NIT और IIIT में लेना है एडमिशन? रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीख और एडमिशन तक की पूरी जानकारी

JEE Main 2027: जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा NIT, IIIT और अन्य प्रमुख टेक्नोलॉजी संस्थानों में BE या BTech जैसे इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. आइए रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीख और एडमिशन तक की पूरी जानकारी जानते हैं.

JEE Main 2027: NIT और IIIT में लेना है एडमिशन? रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीख और एडमिशन तक की पूरी जानकारी

JEE Main 2027 Session 1: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं और इस क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं, तो उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी है कि वो जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जान लें. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से बहुत जल्द जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) मेन 2027 सेशन-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है. 

ऐसे उम्मीदवार जो अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और परीक्षा में बैठने की तैयारी कर लेनी होगी. आइए जेईई मेन आवेदन फॉर्म से संबंधित पूरी डिटेल्स जानते हैं.

कब होगी JEE मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा?

NTA के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. एजेंसी द्वारा 31 जनवरी 2027 को एक बफर तारीख के रूप में रखा गया है. पिछले साल के अनुसार जेईई मेन सेशन के लिए आवेदन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 को हुई थी.

कौन दे सकता है जेईई परीक्षा?

जेईई मेन परीक्षा की योग्यता की बात करें तो पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने साल 2025 या 2026 में 12वीं पास की है या उसके समकक्ष एग्जाम क्वालीफाई किया है वो 2027 में होने वाली जेईई मेन परीक्षा में शामिल हो सकता है. 

कौन-कौन से पेपर होंगे?

पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार जेईई मेन सेशन 1 2027 की परीक्षा में पेपर 1 (BE/BTech), पेपर 2A (BArch) और पेपर 2B (B Planning) का आयोजन किया जा सकता है. हर पेपर को करीब 3 घंटे की अवधि के साथ आयोजित किया जाएगा, जबकि BArch और B प्लानिंग परीक्षा का आयोजन एक साथ हो सकता है जिसके लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिल सकता है.

कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा?

पिछले परीक्षा चक्र में जेईई मेन एग्जाम को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था. इस बार भी ये ही उम्मीद की जा रही है. जेईई मेन सेशन 1 के लिए पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. 3 घंटे 30 मिनट वाले पेपर के लिए पहली शिफ्ट में समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक का समय रहेगा.

जेईई मेन रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे? 

एनटीए द्वारा किसी भी समय रजिस्ट्रेशन से संबंधित अपडेट जारी किया जा सकता है. उम्मीद है कि जेईई मेन 2027 सेशन-1 के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत जल्द हो सकती है. पिछले साल 31 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जारी किया गया था. अधिक जानकारी और अन्य अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More