)
Railway Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) के रिक्रूटमेंट सेल ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए हाल ही में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2008 पदों पर चयन किया जाएगा. खास बात ये है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. भर्ती अभियान के तहत 7 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू है और अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है. आइए जानते हैं कि इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कैसे करें, क्या योग्यता चाहिए और हर महीने कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

आरआरसी जयपुर की वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर रेलवे की इस अप्रेंटिसशिप के बारे में जानकारी दे रखी है. इसके अनुसार एसटी या पीडब्ल्यूबीडी या एससी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं चुकानी होगी यानी उनके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है. हालांकि, अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. प्रत्येक आवेदन के लिए 100 रुपये फीस चुकानी होगी. आवेदन फीस की पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया की बात करें तो आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए होगा. रेलवे की ओर से 10वीं के अंक और आईटीआई में मिले अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अगर किसी दो उम्मीदवार के एक जैसे अंक आए तो उनमें उम्र का फर्क देखा जाएगा. दोनों में से ज्यादा उम्र वालों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम होगा उन्हें अप्रेंटिसशिप का मौका मिल सकेगा.