SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

RRB Group D Score Card 2026: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, तुरंत ऐसे देख पाएंगे अंक

RRB Group D Score Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. आरआरबी ने ग्रुप डी का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है, आइए अंक चेक करने का तरीका जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 17, 2026, 09:51 IST | Updated: Nov 17, 2026, 11:01 IST
Join

RRB Group D Scorecard 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है और परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. हाल ही में रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाख उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड जारी किया गया है. ऐसे उम्मीदवार जो आरआरबी के रोजगार सूचना CEN 09/2025 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के जरिए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से अंक पता कर सकते हैं. साथ ही, स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

1 दिसंबर तक ही मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के स्कोरकार्ड का लिंक आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 1 दिसंबर 2026 को रात 11.55 बजे तक एक्टिव रहेगा. इसके बाद उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड का एक्टिव लिंक शो नहीं होगा और वो लिंक ओपन नहीं कर पाएंगे. इसलिए सलाह दी जाती है कि 1 नवंबर 2026 से पहले-पहले अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर लें.

कैसे डाउनलोड करें ग्रुप डी का स्कोरकार्ड?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं. 
  2. होम पेज पर रीजनल लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद क्षेत्रीय सेक्शन में 'RRB Group D CEN 09/2025' सर्च करें.
  4. इसके बाद स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  5. इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, उसमें अपने अंक देख सकते हैं.
  6. भविष्य में स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें.

कब हुई थी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किया गया था. सीबीटी मोड में आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट 12 नवंबर 2026 को जारी किय गया था. जोन वाइज ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट के अलावा कट-ऑफ भी जारी किया गया. 

CBT 1 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के तहत अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल हो सकेंगे. इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा. आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड देख सकते हैं और अन्य अपडेट का भी पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा; सीधा होगा चयन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES