)
NHPC Trainee Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी... ये एक ऐसा ठप्पा है, जो पिछले कई बरसों से हर कोई अपनी नौकरी के स्टेटस पर चाहता है. आज के युवा भी सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं, लेकिन कई बार इसे हासिल करने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ेगा या भर्ती परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा, इस डर से कई युवा पीछे हटना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोगों को ऐसी जगह सरकारी नौकरी की तलाश रहती है, जहां की चयन प्रक्रिया आसान हो और उन्हें किसी लिखित परीक्षा का हिस्सा न बनना पड़े.
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं, तो एक शानदार मौका है. भारत सरकार की नवरत्न कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी ऑफिसर की जरूरत है जिसके लिए आवेदन पत्र जारी किया गया है.
NHPC में ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एचआर, पीआर और लॉ डिसिप्लीन की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए आवेदन पत्र 27 नवंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर विज्ञापन संख्या 'NH/Talent Acquisition/08/2026' के तहत ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए 26 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा किया जाएगा.
ट्रेनी ऑफिसर (HR) पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से HR, HR मैनेजमेंट एंड लेबर रिलेशंस, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या पर्सनल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन के साथ 2 साल की फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, पीजी डिप्लोमा या मैनेजमेंट प्रोग्राम होना चाहिए. पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ MSW और HRD/HR विषय में MBA करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं.
ट्रेनी ऑफिसर (PR) के लिए कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या पब्लिक रिलेशंस में 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है.
ट्रेनी ऑफिसर (Law) के लिए उम्मीदवारों के पास 3 साल की LLB या 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना चाहिए. तीनों पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.
| पद का नाम | अनिवार्य स्कोरकार्ड | पेपर कोड |
| ट्रेनी ऑफिसर (HR) | UGC NET जून 2026 | 55 |
| ट्रेनी ऑफिसर (PR) | UGC NET जून 2026 | 63 |
| नी ऑफिसर (Law) | CLAT PG 2026 | लागू नहीं |
| अधिकतम आयु सीमा | 30 साल |
| आयु की गणना की तारीख | 26 दिसंबर 2026 |
| OBC उम्मीदवार | 3 साल की छूट |
| SC/ST उम्मीदवार | 5 साल की छूट |
| PwBD उम्मीदवार | कैटेगरी के अनुसार 10 से 15 साल की छूट |