SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Nana Patekar Education: 'एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है!' अपने डायलॉग और एक्टिंग से दिल जीतने वाले नाना पाटेकर के पास कौन-कौन सी डिग्रियां थी?

Nana Patekar Education and Qualifications: अपनी बुलंद आवाज, दमदार डायलॉग डिलीवरी और बेहतरीन अदाकारी से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले नाना पाटेकर बेहद पढ़े-लिखे और एक पेशेवर आर्टिस्ट थे?

Written By Simran Singh
Published: Oct 08, 2026, 08:14 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 08:48 AM IST
Join

Nana Patekar Education and Qualifications: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हम सबके बीच नहीं रहे हैं. उन्होंने 8 अक्टूबर 2026 को तड़के सुबह करीब 5.20 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्टर नाना पाटेकर का निधन हार्ट अटैक के कारण बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वो अपने गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की स्थिति में पाए गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

करीब 75 साल के नाना पाटेकर को लगातार 45 मिनट तक CPR दिया गया लेकिन उसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन डायलॉग के लिए उन्हें जाना जाता है. बॉलीवुड की दुनिया में अपने डायलॉग से प्रसिद्ध नाना पाटेकर आखिर कितने पढ़े-लिखे थे, उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां थी? आइए जानते हैं.

नाना पाटेकर का जन्म कहां हुआ था और असली नाम क्या है?

नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था. बचपन से ही वो स्केचिंग और पेंटिंग में काफी रुचि रखते थे. 

कितने पढ़े-लिखे थे नाना पाटेकर?

नाना पाटेकर ने मुंबई के समर्थ विद्यालय से उन्होंने स्कूली शिक्षा हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध सर जे. जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट्स में डिप्लोमा हासिल किया. उन्होंने शिक्षा हासिल करने के बाद विज्ञापन एजेंसी के साथ कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है. इसके बाद वो अभिनय और थिएटर की दुनिया में आ गए थे. 

पत्नी ने IIT की पढ़ाई छोड़ थिएटर में रखा कदम

नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकांती पाटेकर है, जो मराठी सिनेमा और रंगमंच की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं. नीलकांती पढ़ाई में बेहद होनहार थीं, उन्होंने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद प्रतिष्ठित IIT की प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली थी. हालांकि, उन्होंने आईआईटी की पढ़ाई छोड़कर अभिनय की दुनिया को चुना. उन्होंने मराठी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी एक्टिंग के दम पर कई पुरस्कार जीते. नीलकांती पाटेकर को महाराष्ट्र राज्य नाटक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्ड मेडल भी मिल चुका है.

ये भी पढ़ें- Nana Patekar Iconic Dialogues: 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने...पर्दे पर जब दहाड़े नाना पाटेकर, थियेटर में नहीं रुकीं सीटियां!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES