SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

LIC HFL Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका! एलआईसी में निकली भर्ती, मिलेगी 50000 तक सैलरी

LIC HFL Recruitment 2026: क्या आपके पास कहीं का भी वर्किंग एक्सपीरिएंस नहीं है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं? तो एक शानदार मौका है जिसके जरिए सीधा 40000 से 50000 रुपये महीने की नौकरी हासिल कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 12, 2026, 12:36 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 01:59 PM IST
Join

LIC HFL Recruitment 2026: आज के दौर में सिर्फ डिग्री या स्किल्स ही नहीं, बल्कि वर्क एक्सपीरियंस होना भी अच्छी सैलरी वाली नौकरी के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. यही वजह है कि नए ग्रेजुएट्स अनुभव हासिल करने के लिए जगह-जगह इंटर्नशिप या कम वेतन पर काम करने को मजबूर होते हैं. लेकिन अगर आपके पास कोई पिछला अनुभव नहीं है और आप करियर की एक शानदार शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका आया है. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की ओर से फ्रेशर्स के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं.

एलआईसी की ये कंपनी मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नौकरी दे रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू है. 25 अक्टूबर 2026 तक इस आवेदन प्रक्रिया को अपना सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

कितने पदों पर निकली भर्ती

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को ऐसे लोगों की तलाश है जो उनके बिजनेस ग्रोथ के लिए काम के साबित हो सके. जो उम्मीदवार मार्केटिंग और सेल्स में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर काम कर सकते हैं. वो एक अच्छी सैलरी पैकेज वाली नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पदों पर नौकरी निकली हुई है. 

क्या-क्या अनुभव हासिल कर सकते हैं?

कैसे और कहां से करें आवेदन?

  1. सबसे पहले इंटर्नशाला की आधिकारिक वेबसाइट internshala.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर फ्रेशर्स जॉब सेक्शन पर क्लिक करें और वहां बिजनेस डेवलपमेंट फ्रेशर्स जॉब्स देखें.
  3. इसके बाद उस पर क्लिक करें और 'एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर जाए.
  4. यहां पर मैनेजमेंट ट्रेनी से जुड़ी जानकारी शो होगी और नीचे अप्लाई बटन शो होगा.
  5. उस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फॉलो करें और लॉगिन कर लें.
  6. अब नीचे की ओर आवेदन फॉर्म दिखेगा उसमें सभी डिटेल्स को दर्ज कर लें.
  7. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?

आवेदन करने के बाद आवेदक का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर ट्रेनिंग पीरियड तक हर महीने 40 हजार रुपये से 50 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस पद पर पोस्ट रेगुलर हो जाने पर उम्मीदवारों को 14 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज भी ऑफर किया जा सकता है. हालांकि, अभी ट्रेनिंग पीरियड में सालाना पैकेज 4,80,000 से 6,00,000 तक होगा. 

ये भी पढ़ें- महंगाई की मार या नियमों की दीवार: क्या सरकारी कर्मचारी कर सकते हैं पार्ट टाइम काम? जानें क्या कहता है कानून

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES