SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

LIC HFL Apprentice 2026: बिना अनुभव के भी मिलेगी एंट्री! एलआईसी एचएफएल में अप्रेंटिस के 200+ पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

LIC HFL Apprentice Vacancy 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में फ्रेशर्स के लिए अप्रेंटिस की वैकेंसी है. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपना सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 23, 2026, 06:23 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:53 AM IST
Join

LIC HFL Apprentice Vacancy 2026: अगर आपके पास पहले से काम करने का कोई अनुभव नहीं है, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. देश के सबसे भरोसेमंद फाइनेंशियल समूहों में से एक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका निकला है. बिना किसी पूर्व अनुभव के अपने करियर की शुरुआत करने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है.

एलआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अप्रेंटिस भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी किया है. इसके अनुसार 200 से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकली है. आइए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की नई भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का पूरा तरीका जानते हैं.

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अप्रेंटिस भर्ती 2026

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ये अप्रेंटिस भर्ती कुल 232 सीटों के लिए उपलब्ध है. इसमें चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अवधि के साथ अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा. साथ ही हर महीने बेहतर स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. फ्रेशर्स के लिए जॉब ट्रेनिंग के साथ कमाई करने का ये शानदार मौका हो सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो 1 अक्टूबर 2026 तक उम्र की गणना की जाएगी. न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल तक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. योग्यता से संबंधित पूरी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

आवेदन फीस कितनी है?

कैटेगरीआवेदन फीस
एससी/एसटी200 रुपये
पीडब्ल्यूएस 200 रुपये
जनरल/ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (महिला) और ट्रांसजेंडर 600 रुपये
जनरल/ईडब्लयूएसल और ओबीसी (पुरुष)800 रुपये

क्या चयन प्रक्रिया?

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें चार विषय से सवाल पूछे जाएंगे. जनरल या फाइनेंशियल अवेयरनेस, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे जो कुल 100 अंक के साथ होंगे. 60 मिनट की अवधि के साथ होने वाली इस परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई, पूणे, मुंबई और सूरत में काम करना होगा. हर महीने 16650 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. इन मेट्रो सिटी के अलावा अन्य शहर के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 14150 रुपये दिए जाएंगे. आवेदन के लिए एलआईसी के हाउसिंग फाइनेंस वेबसाइट www.lichousing.com पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- SBI में 1.60 करोड़ तक सैलरी वाली नौकरी! AI ऑफिसर पदों पर भर्ती; कौन कर सकता है आवेदन?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES