SBI Specialist Recruitment 2026: आमतौर पर युवाओं के बीच कक्षा 12वीं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही सरकारी नौकरी की तलाश शुरू हो जाती है. बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवार भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं. वहीं, अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं और हर महीने लाखों की सैलरी हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है.
दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों कोई भर्ती परीक्षा नहीं देनी होगी. बिना लिखित परीक्षा रे वो स्पेशलिस्ट अफसर के पद पर नौकरी हासिल कर सकेंगे.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का लिंक जारी किया गया है. योग्यता के अनुसार जिस पद के लिए एलिजिबल हैं, उसपर आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पदों पर भर्ती का फॉर्म जारी किया गया है. SBI ने पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा तय की है.
| पद का नाम | शैक्षिक योग्यता | कार्य अनुभव | आयु सीमा |
| जीएम एवं प्रमुख एआई अधिकारी | सीएस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई./बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टैट वित्त/आईटी | बीएफएसआई में न्यूनतम 15 वर्ष | 40 से 55 वर्ष |
| DGM (रिस्क और ऑपरेशनल एनालिटिक्स) | कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई/बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टेट | बैंकिंग/IT/BFSI में न्यूनतम 10 साल | 35 से 50 वर्ष |
| DGM (डेटा इंजीनियरिंग & AI ऑप्स) | कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई/बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टेट | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 साल | 35 से 50 वर्ष |
| DGM (AI गवर्नेंस और अनुपालन) | बी.ई/बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टेट | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 साल | 35 से 50 वर्ष |
| AI सॉल्यूशन आर्किटेक्ट | सीएस, आईटी, एआई, डेटा साइंस, एमबीए या संबंधित क्षेत्र में बैचलर/मास्टर्स | संबंधित क्षेत्र में अधिकतम 8 साल | 35 से 45 वर्ष |
| एंटरप्राइज AI आर्किटेक्ट | बैचलर/मास्टर्स में सीएस, आईटी, एआई, इंजीनियरिंग या डेटा साइंस | संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 8 साल | 35 से 45 वर्ष |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कुल 6 पदों पर भर्ती खाली है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 है. सेलेक्शन प्रक्रिया के अनुसार कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है.