SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Kavya Maran Education: सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं, बिजनेस की भी मास्टर हैं काव्या मारन, कितनी पढ़ी-लिखी हैं SRH की मालकिन?

Kavya Maran Education Qualification: काव्या मारन ने कहां से पढ़ाई की और उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है? उन्होंने स्कूलिंग, ग्रेजुएशन और एमबीए कहां से किया?, आइए काव्या की पढ़ाई और प्रोफेशनल करियर के बारे में जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 18, 2026, 10:02 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 10:53 AM IST
Join

Kavya Maran Education Qualification: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध के साथ काव्या की शादी की चर्चा तब शुरू हुई जब सन टीवी के हवाले से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेताओं को वेडिंग इनविटेशन देने का दावा किया गया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी नवंबर 2026 में हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. इन चर्चाओं के बीच आइए जानते हैं कि देश के जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली काव्या मारन ने कहां से पढ़ाई की है और उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है?

काव्या मारन ने कहां से की है पढ़ाई-लिखाई?

काव्या मारन की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग तमिलनाडु के चेन्नई से पूरी की है. शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के तहत बैचलर ऑफ कॉमर्स और एमबीए की डिग्री हासिल की है. उन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित स्टेला मैरिस कॉलेज से की है. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल या एनवाययू स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की और पारिवारिक बिजनेस की कमान संभाल रही हैं.

काव्या मारन का प्रोफेशनल करियर क्या है? 

भारत के जाने-माने मीडिया टाइकून और सन ग्रुप के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन ने काफी कम उम्र में ही अपने पारिवारिक बिजनेस में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं. उन्हें मुख्य रूप से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO के तौर पर जाना जाता है. साल 2018 में उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला था और वो लगातार इस पद पर काम कर रही हैं. वो पूरी जिम्मेदारी के साथ टीम की नीलामी और प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं.

इसके अलावा, काव्या सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी हैं और वहां डिजिटल के साथ-साथ ब्रॉडकास्टिंग ऑपरेशंस का कामकाज भी संभालती हैं. उन्होंने सन ग्रुप के स्पोर्ट्स वेंचर के तहत साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर: कौन हैं CM के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह, क्या है एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES