Kavya Maran Education Qualification: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध के साथ काव्या की शादी की चर्चा तब शुरू हुई जब सन टीवी के हवाले से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेताओं को वेडिंग इनविटेशन देने का दावा किया गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी नवंबर 2026 में हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. इन चर्चाओं के बीच आइए जानते हैं कि देश के जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली काव्या मारन ने कहां से पढ़ाई की है और उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
काव्या मारन की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग तमिलनाडु के चेन्नई से पूरी की है. शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के तहत बैचलर ऑफ कॉमर्स और एमबीए की डिग्री हासिल की है. उन्होंने बी.कॉम की पढ़ाई चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित स्टेला मैरिस कॉलेज से की है. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल या एनवाययू स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की और पारिवारिक बिजनेस की कमान संभाल रही हैं.
Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran. The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled to be held in Chennai on November 21. #KalanithiMaran #KavyaMaran
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026
भारत के जाने-माने मीडिया टाइकून और सन ग्रुप के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन ने काफी कम उम्र में ही अपने पारिवारिक बिजनेस में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं. उन्हें मुख्य रूप से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO के तौर पर जाना जाता है. साल 2018 में उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला था और वो लगातार इस पद पर काम कर रही हैं. वो पूरी जिम्मेदारी के साथ टीम की नीलामी और प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं.
इसके अलावा, काव्या सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी हैं और वहां डिजिटल के साथ-साथ ब्रॉडकास्टिंग ऑपरेशंस का कामकाज भी संभालती हैं. उन्होंने सन ग्रुप के स्पोर्ट्स वेंचर के तहत साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाई है.