)
Joint CSIR-UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का ऐलान कर दिया है. आधिकारिक पोर्टल पर जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर 5 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 के बाद भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपना सकते हैं. लेट फीस के आवेदन सबमिट करने की लास्ट डेट 9 नवंबर 2026 है.
Joint CSIR-UGC NET December 2026 Registration Open The application window for Joint CSIR-UGC NET is now open. Plan ahead and submit your application by 5 November 2026. For the examination schedule and application details, visit the official portal. https://t.co/bdulOOkKxD #NTA #NTAUpdate #NTAExams #CSIRUGCNET #PhDAdmission
— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 7, 2026
संयुक्त CSIR UGC NET दिसंबर परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र में अगर कोई गलती हो जाती है जैसे उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, एड्रेस आदि तो ऐसी स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार के लिए 10 नवंबर 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी और 12 नवंबर 2026 तक विंडो ओपन रहेगी.
The application portal for the Joint CSIR-UGC NET December 2026 is officially open. Please visit https://t.co/w2ItqQo1ZO to complete your details and upload your documents without any rush. We are here to support your academic goals every step of the way. #NTA #NTAUpdate #NTAExams #HigherEducation #UGC
— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 7, 2026