SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bhai Dooj 2026 School Holiday: 11 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी है या नहीं, किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?

दिवाली के बाद एक दिन का ब्रेक और फिर गोवर्धन समेत भाई दूज जैसे पर्व के दौरान छात्रों के बीच एक सवाल है कि उन्हें स्कूल तो नहीं जाना पड़ेगा? क्या भाई दूज पर स्कूल खुला रहेगा? आइए राज्यानुसार स्कूल हॉलेड के बारे में जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 10, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 01:01 PM IST
Join

Bhai Dooj School Holiday 2026: फेस्टीव सीजन में एक तरफ जहां बड़े-बूढ़े त्योहारों की तैयारी में व्यस्त रहे, वहीं बच्चों के बीच खुशियों की अलग ही लहर रही. खूब मस्ती और स्कूल जाने की छुट्टी ने उनके लिए त्योहार का अलग ही मजा बनाए रखा. दिवाली खत्म होने के बाद छात्रों समेत अभिभावकों के मन में भी सवाल है कि क्या स्कूल खुल चुके हैं? दिवाली के बाद एक दिन का ब्रेक और फिर गोवर्धन समेत भाई दूज जैसे पर्व है, लेकिन क्या बच्चों को स्कूल भेजना होगा? 

कब है भाई-दूज का त्योहार? 

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस पर्व को अलग-अलग राज्य में विभिन्न नाम से जाना जाता है. भाई दूज को भैया दूज, भाऊ बीज, भाई फोंटा और यम द्वितीया जैसे नाम से भी जाना जाता है. पंचांग के मुताबिक इस साल 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का त्योहार है. दोपहर 3.45 तक का समय तय किया गया है जब बहनें अपने भाइयों का टीका कर सकेंगी. इस दिन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के मन में स्कूलों की छुट्टी को लेकर सवाल बने हुए हैं. 

क्या भाई दूज पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी?

जी हां, देश के कई राज्यों में भाई दूज के अवसर पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्य में भाई दूज का पर्व सबसे खास माना जाता है और इस मौके पर आधिकारिक तौर पर छुट्टी की घोषणा की गई है. कुछ राज्यों में भाई दूज पर पब्लिक हॉलिडे रहता है जिसके तहत कुछ दफ्तरों समेत सरकारी बैंक में अवकाश रहता है. हालांकि, दिल्ली में 11 नवंबर 2026 को सभी बैंक खुले हैं.

भाई दूज पर राज्यानुसार स्कूलों की छुट्टी लिस्ट

राज्यस्थिति
उत्तर प्रदेशस्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे
दिल्लीस्कूल बंद रहेंगे
बिहार और झारखंडस्कूल बंद
पश्चिम बंगालस्कूल बंद रहेंगे
हरियाणा और पंजाबप्रतिबंधित/स्थानीय अवकाश
राजस्थानस्कूल पूरी तरह बंद

 ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा ऐलान! इन स्कूलों के बच्चों के लिए किताबें, यूनिफॉर्म और बैग मुफ्त

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES