भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /लद्दाख के बाद अब जम्मू-कश्मीर वालों की मौज! MBBS करने वालों को मिलेगा दोगुना पैसा

लद्दाख के बाद अब जम्मू-कश्मीर वालों की मौज! MBBS करने वालों को मिलेगा दोगुना पैसा

MBBS Student Double Stipend: जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न की मांगों को पूरा कर लिया गया है. अब इंटर्न को हर महीने दोगुना स्टाइपेंड दिया जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written BySimran Singh
Published: Oct 22, 2026, 06:43 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 07:37 AM IST
joinshare
लद्दाख के बाद अब जम्मू-कश्मीर वालों की मौज! MBBS करने वालों को मिलेगा दोगुना पैसा

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Medical Internship Stipend: लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के मेडिकल छात्रों के लिए भी बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य सरकार ने एमबीबीएस छात्रों को मेडिकल इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड को बढ़ाकर दोगुना करने का बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत जम्मू-कश्मीर में अब मेडिकल इंटर्न्स को हर महीने 25,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जो कि पहले 12,300 रुपये तय था.

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये बढ़ोतरी MBBS के साथ-साथ BDS इंटर्न्स पर भी लागू होगी. खास बात ये है कि इसमें फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMGs) को भी शामिल किया गया है. 

1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें 

विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश संख्या 747-JK (HME) 2026 के मुताबिक, संशोधित स्टाइपेंड को 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिया गया है. यह आदेश वित्त विभाग के 20 अक्टूबर के पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है.

In a significant decision, the Government of Jammu & Kashmir has formally notified the enhancement of the monthly stipend for MBBS/BDS interns, including Foreign Medical Graduates (FMGs), from ₹12,300 to ₹25,000, effective October 1, 2026. Recognising the vital contribution of young medical professionals to J&K’s healthcare system, the decision provides much-needed financial support while acknowledging their dedication and commitment to patient care. @sakinaitoo

— Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) October 21, 2026

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल एक्स पोस्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की हेल्थकेयर सिस्टम में युवा मेडिकल प्रोफेशनल के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए, ये निर्णय मरीजों की देखभाल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का सम्मान करता है और उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करता है.

लंबे समय से मांग, अब मिली मंजूरी

जानकारी के लिए बता दें कि इस केंद्र शासित प्रदेश में लंबे समय से मेडिकल इंटर्न की ओर से मंथली स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी. इसे लेकर जम्मू-कश्मीर में सितंबर 2026 में मेडिकल इंटर्न द्वारा हड़ताल भी की गई थी और 8 सितंबर को आंदोलन को खत्म करने की अपील की गई थी. उस दौरान सरकार ने उनकी मांगों के बारे में सोचने के लिए 1 महीने का समय मांगा था. 

1 महीने के बाद दोबारा हड़ताल हुई थी शुरू

हालांकि, सरकार ने इंटर्न की मांगों पर विचार नहीं किया था जिस वजह से फिर से मेडिकल इंटर्न ने हड़ताल शुरू की थी. उनके अनुसार स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक सरकारी आदेश न जारी होने तक, उनके द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखा जाएगा. ऐसे में सरकार ने 21 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया और मेडिकल इंटर्न की मांग को पूरा करते हुए उनका मंथली स्टाइपेंड 12,300 की जगह 25000 रुपये तक दिया. इसका फायदा उन इंटर्न को मिलेगा जो जम्मू कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में मेडिकल इंटर्नशिप कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- लद्दाख वालों की मौज: पहले हाई कोर्ट बेंच, अब मेडिकल कॉलेज; क्या है 80% वाली शर्त?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Education