SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IIT कानपुर दे रहा है 1.5 लाख रुपये! कौन जीत सकता है ये नकद राशि, कब तक मिलेगा मौका?

IIT Kanpur Youth Entrepreneurs Challenge: क्या आप 1.5 लाख रुपये का इनाम जीतना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा और योग्य उम्मीदवार ये नकद राशि का इनाम जीत सकेंगे.

Written By Simran Singh
Published: Oct 21, 2026, 09:07 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 11:01 AM IST
Join

IIT Kanpur Youth Entrepreneurs Challenge: क्या आप बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं या फिर कोई स्टार्टअप ऐसा है जिसका आइडिया बेहतरीन है? अगर हां, तो आपको इसके लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है. दरअसल, देश के प्रतिष्ठित संस्थान, आईआईटी कानपुर की ओर से युवाओं को उनके इनोवेशन और सामाजिक समस्याओं से संबंधित विचार प्रस्तुत करने का मौका दिया जा रहा है. इसके तहत आईआईटी कानपुर की ओर से प्रतियोगिता में शामिल उम्मीदवारों को नकद राशि का इनाम दिया जाएगा.

अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को आईआईटी कानपुर की ओर से करीब 1.5 लाख तक का नकद पुरस्कार दिया जा सकता है. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत आयोजित इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है, जिसके लिए 22 अक्टूबर 2026 तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. नॉलेज पार्टनर के तौर पर आईआईटी कानपुर इस प्रोग्राम का हिस्सा बना हुआ है.

क्या है IIT कानपुर का यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज?

युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज (YEC) 2027 की शुरुआत की गई है जिसे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 (VBYLD 2027) के तहत शुरू किया गया है. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में IIT कानपुर देश भर के युवा इनोवेटर्स को अपने बिजनेस और स्टार्टअप आइडियाज को सामने रखने का मंच प्रदान कर रहा है.

कितना मिलेगा इनाम?

इस प्रतियोगिता में चुने गए टॉप 5 फाइनलिस्ट्स को नकद पुरस्कार और मेंटरशिप दी जाएगी. सबसे ज्यादा नकद राशि का इनाम 1.5 लाख रुपये है, जबकि सबसे कम 30 हजार रुपये है. इसके अलावा उम्मीदवारों को IIT कानपुर से मेंटरशिप भी बिल्कुल फ्री दी जाएगी. ऑफलाइन बूटकैंप और एक्सपर्ट्स की ओर से मेंटरशिप मिलेगी.

प्रथम पुरस्कार1,50,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार1,00,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार75,000 रुपये
चौथा पुरस्कार50,000 रुपये
पांचवां पुरस्कार30,000 रुपये

कौन कर सकता है आवेदन?

महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन की अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2026
रीजनल स्क्रीनिंग और पिचअक्टूबर से नवंबर 2026
IIT कानपुर में मेंटरशिप बूटकैंपदिसंबर 2026
नेशनल शोकेस और फिनाले10 से 12 जनवरी 2027

कहां से करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मेरा भारत की आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए होमपेज पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 दिखेगा, उस पर क्लिक करने के बाद यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज 2027 पर क्लिक करें. इसके बाद बिना किसी आवेदन फीस के अप्लाई कर सकते हैं. ध्यान रहे आवेदन की लास्ट डेट 22 अक्टूबर 2026 है. अधिक डिटेल्स और आवेदन संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना GATE सरकारी नौकरी: इंजीनियरों के लिए BEL में निकली भर्ती, तुरंत ऐसे करें अप्लाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES