SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना JEE परीक्षा के IIT जाने का मौका: हेल्थकेयर में AI प्रोग्राम शुरू, कौन ले सकता है एडमिशन?

IIT Admission 2026 Without JEE: क्या आप भी आईआईटी संस्थान में एडमिशन पाना चाहते हैं? तो इसके लिए जेईई स्कोर जरूरी नहीं है. बिना जेईई के भी आईआईटी दिल्ली में दाखिला मिल सकता है, लेकिन कैसे? आइए जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 06, 2026, 08:38 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 09:54 AM IST
Join

IIT Delhi Admission 2026 Without JEE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में एडमिशन पाना हर छात्र का सपना होता है. आमतौर पर यहां दाखिले के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षा पास करनी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप बिना JEE स्कोर के भी आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर सकते हैं?

दरअसल, IIT दिल्ली के कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत विभिन्न ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में बिना JEE स्कोर के एडमिशन पाने का मौका मिल रहा है. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस 12 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी. इस प्रोग्राम के तहत रजिस्टर्ड छात्रों को IIT दिल्ली के फैकल्टी द्वारा ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा.

शुरू हुआ एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का तीसरा बैच

आईआईटी दिल्ली ने हेल्थकेयर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने हेल्थकेयर के लिए AI में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के तीसरे बैच की घोषणा कर दी है. इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए जेईई स्कोर की कोई जरूरत नहीं है. बिना जेईई वाले छात्र और प्रोफेशनल्स भी इस कोर्स के जरिए आईआईटी दिल्ली का हिस्सा बन सकते हैं. 

कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत चलाए जा रहे इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ceppay.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

जरूरी डिटेल्स

कोर्सहेल्थकेयर में AI (एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम)
आवेदन की अंतिम तिथि10 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटceppay.iitd.ac.in
क्लासेज की शुरुआत12 दिसंबर 2026
क्लास मोडऑनलाइन मोड

कितनी अवधि का होगा कोर्स?

कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम की ऑनलाइन क्लास की शुरुआत 12 दिसंबर 2026 से होगी. हेल्थकेयर में AI कोर्स कुल 6 महीने की अवधि के साथ होगा. 30 मई 2027 तक इस कोर्स में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्लासेस लेने का मौका मिलेगा. हर शनिवार और रविवार को ये क्लासेस होंगी जिनका समय अलग-अलग होगा. हर शनिवार को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक क्लास का समय रहेगा, जबकि रविवार का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा.

कौन कर सकता है अप्लाई? 

इस प्रोग्राम के लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है और इसे खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए डिजाइन किया गया है जो ग्रेजुएट प्रोफेशनल्स हैं या डॉक्टर या हेल्थकेयर विशेषज्ञों या फिर टेक्नोलॉजी लीडर्स हैं. ऐसे लोग जो हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी को एक साथ पढ़ने में रुचि रखते हैं वो आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- NCERT का नया 'मास्टर प्लान': मिडिल स्कूल के साइंस टीचर्स के लिए 10 महीने का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES