SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CA Inter September Result 2026: आज जारी होगा सीए इंटर सितंबर का रिजल्ट, icai.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CA Inter September Result 2026 Today: ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर आज शाम को सीए इंटर सितंबर परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 21, 2026, 03:25 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 10:18 AM IST
Join

CA Inter September Result 2026 Today: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की गई सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो बस कुछ ही घंटों में रिजल्ट देख पाएंगे. आईसीएआई के आधिकारिक घोषणा के अनुसार सीए इंटर परीक्षा का रिजल्ट 22 अक्टूबर को शाम के समय जारी किया जाएगा. सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा. 

ICAI ने अपने आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सीए इंटर सितंबर 2026 परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित होने के बाद देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा.

हालांकि, अभी तक ICAI ने CA फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का कोई ऐलान नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इससे संबंधित घोषणा की जा सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. फिलहाल, 22 अक्टूबर को CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा जिसके साथ कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी.

कैसे चेक करें CA इंटर रिजल्ट 2026?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
  4. 'सबमिट' पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा.
  5. यहां से रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल कर सुरक्षित कर लें.

स्कोरकार्ड पर क्या-क्या डिटेल्स देख पाएंगे?

CA इंटरमीडिएट स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, ग्रुप I और ग्रुप II में प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस आदि डिटेल्स शो होगी. 

सितंबर में CA इंटरमीडिएट परीक्षा कब हुई थी?

ICAI ने सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षाओं का आयोजन 1 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित किया था. इस दौरान ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1 सितंबर, 3 सितंबर और 6 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि, ग्रुप II की परीक्षाएं 8 सितंबर, 10 सितंबर और 12 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थीं. वहीं, CA फाउंडेशन की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को हुईं थी. 

सीए फाइनल परीक्षा कब है?

आईसीएआई द्वारा सीए फाइनल नवंबर 2026 की परीक्षा 2 से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2 नवंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर 2026 को होगी, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 9 नवंबर, 11 नवंबर और 13 नवंबर 2026 को होगी. परीक्षा का समय पेपर 1 से 5 के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, जबकि पेपर 6 के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कब तक आएगी सीबीएसई की डेटशीट?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES