SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यहां स्कूल के बच्चों की मौज: लगातार 13 दिनों की छुट्टी! नवंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

November School Holidays 2026: नवंबर में दिवाली और अन्य त्योहारों के चलते स्कूलों में लंबी छुट्टियों की बारिश होने वाली है. आइए जानते हैं नवंबर में कब और किस राज्य में स्कूलों की छुट्टी रहेगी?

Written By Simran Singh
Published: Oct 26, 2026, 02:23 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 05:25 PM IST
Join

School Holiday November 2026 List: इस साल अक्टूबर का महीना, करवाचौथ के साथ समाप्त और नवंबर के महीने की शुरुआत त्यौहारी सीजन की महक के साथ होगी और चारों तरफ खुशबू सिर्फ मिठाई और खुशियों की होगी. ऐसे में बच्चों के मन में सवाल ये जरूर रहेगा कि नवंबर के शुरुआती दिनों में वो दिवाली की तैयारी करेंगे या उन्हें बैग टांगते हुए स्कूल की ओर जाना होगा? अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं या वो अभिभावक हैं जो बच्चों की स्कूल की छुट्टी की लिस्ट के इंतजार के कारण अपना कोई ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर हो सकती है. 

दरअसल, नवंबर में दिवाली से लेकर अन्य त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में 5 से लेकर लगातार 13 दिनों तक स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली हैं. आइए जानते हैं आपके राज्य में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे?

स्कूलों में दिवाली की छुट्टी कब से है?

नवंबर में 5 दिवसीय त्योहार के दौरान कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इस साल 8 नवंबर 2026 को दिवाली का त्योहार रहेगा और इससे पहले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 

किस राज्य में 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे स्कूल?

महाराष्ट्र सरकार की ओर से स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके तहत करीब 13 दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. 2 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी. राज्य के मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए ये घोषणा की गई है. रविवार होने के कारण 15 नवंबर को भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और इस वजह से कुल 13 दिनों के लिए महाराष्ट्र में स्कूलों की छुट्टी रहेगी. 16 नवंबर, सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे. इस छुट्टी की अवधि के दौरान धनतेरस, दिवाली, भाईदूज आदि पर्व भी शामिल है.

नवंबर में कब-कब रहेगी छुट्टी?

तारीखदिनअवसरराष्ट्रीय / राज्य
1 नवंबर 2026रविवारसप्ताहिक छुट्टीपूरे देश
8 नवंबर 2026रविवारदीपावली / नरक चतुर्दशी / सप्ताहिक छुट्टीपूरे देश
9 नवंबर 2026सोमवारगोवर्धन पूजाकुछ राज्यों में
11 नवंबर 2026बुधवारभैया दूजकुछ राज्यों में
15 नवंबर 2026रविवारछठ पूजा पर्व / सप्ताहिक छुट्टीसप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में
16 नवंबर 2026सोमवारवीरंगाना उदा देवी शहीद दिवसउत्तर प्रदेश
22 नवंबर 2026रविवारसप्ताहिक छुट्टीदेश भर में
24 नवंबर 2026मंगलवारगुरु तेग बहादुर शहीद दिवस / गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमापूरे देश
29 नवंबर 2026 रविवारसप्ताहिक छुट्टीदेश भर में

अभिभावक और छात्र ये जान लें कि स्कूल छुट्टी की पुष्टि के लिए अपने स्कूल के प्रशासन, जिला की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी पोर्टल पर एक बार जरूर चेक कर लें. देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग अवसर के कारण स्कूलों की छुट्टी रह सकती है. 

ये भी पढ़ें- सरकार बांट रही है स्कूलों के बच्चों को 12000 रुपये! बस पास करनी होगी NMMSS चयन परीक्षा, स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल्स यहां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES