App

मुंबई ICT हॉस्टल में 19 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में लगाई फांसी

Mumbai ICT Hostel Suicide: मुंबई के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) में 19 वर्षीय छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली है. इस मामले की जांच पुलिस कर ली है.

मुंबई ICT हॉस्टल में 19 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में लगाई फांसी

Mumbai ICT Hostel Suicide: हाल ही में IIT बॉम्बे में एक छात्र की दुखद मौत की खबर के बाद अब मुंबई के ही एक और नामी संस्थान से सनसनीखेज मामला सामने आया है. देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) के हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. माटुंगा परिसर स्थित हॉस्टल के कमरे में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल का शव पंखे से लटकता मिला. ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.

मुंबई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी जानकारी साझा

मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लिया और अब मामले की जांच की जा रही है. इसके तहत ये जानने की कोशिश की जा रही है कि किन वजहों से छात्र ने आत्महत्या की है. वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 21 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे मुंबई पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वो इस मामले की आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे.

पहले सुसाइड का आया ख्याल

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा ये कहा जा रहा है कि छात्र लंबे समय से परेशान चल रहा था और डिप्रेशन होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया. यहां तक कि ये भी कहा जा रहा है कि छात्र ने सुसाइड करने से कुछ घंटे पहले डॉक्टर से संपर्क किया था. मैसेज के माध्यम से उसने डॉक्टर को बताया था कि उसे सुसाइडल थॉट आ रहे हैं.

माता-पिता को मृत अवस्था में मिला बेटा

डॉक्टर द्वारा सूचित करने के तुरंत बाद हॉस्टल के लिए छात्र के माता-पिता रवाना हुए थे. वहां उन्होंने पहुंचकर देखा कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है. इसके बाद कैंपस में मेंटल हेल्थ और सिस्टम पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे. जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले कुछ दिनों पहले आईआईटी बॉम्बे में भी एक सेकेंड ईयर के छात्र ने सुसाइड कर ली थी और उसके बाद से कैंपस में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस तरह के प्रतिष्ठित संस्थानों में मेंटल हेल्थ खराब होने के दावे के साथ छात्रों की सुसाइड का मामला चिंताजनक है और सिस्टम पर कई सवाल खड़ा करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More