App

दिल्ली मेट्रो में नौकरी: 70+ पदों पर निकलीं भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

DMRC Delhi Metro Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे हैं? तो आपके लिए दिल्ली मेट्रो में काम करने का मौका है. डीएमआरसी ने 70 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिल्ली मेट्रो में नौकरी: 70+ पदों पर निकलीं भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

DMRC Delhi Metro Recruitment 2026: करियर में आगे बढ़ने या दोबारा शुरुआत करने के लिए कई बार उम्र दीवार नहीं बनती. अगर आपकी उम्र 55 से 62 साल तक भी है, तो चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने चार अलग-अलग विभागों में भर्ती निकाली है. दिल्ली मेट्रो के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 70 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. 

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया के अनुसार किसी तरह की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. आइए इस भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने तक की पूरी डिटेल्स जानते हैं. 

DMRC Vacancy: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा और फिर दोनों राउंड में पास होने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. 

दिल्ली मेट्रो पदानुसार रिक्तियां 2026

Delhi Metro Post wise Vacancies 2026

कितने उम्र वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन? 

दिल्ली मेट्रो (DMRC) के इस भर्ती अभियान के तहत पद डेप्यूटेशन और पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट (PRCE) के आधार पर भरे जाएंगे. जो उम्मीदवार डेप्यूटेशन के आधार पर आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल तय की गई है. वहीं, पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट (PRCE) के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 55 साल और अधिकतम उम्र 62 साल होनी चाहिए. आवेदकों सलाह दी जाती है कि वो योग्यता से संबंधित डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?

पददिल्ली ऑफिस वालों के लिए सैलरीआउटस्टेशन ऑफिस वालों के लिए सैलरी
सीनियर इंजीनियर96600 रुपये106300 रुपये
सुपरवाइजर- II65800 रुपये72300 रुपये
सुपरवाइजर-III 72600 रुपये79900 रुपये
सुपरवाइजर- II56300 रुपये61900 रुपये
इंजीनियर75200 रुपये82700 रुपये

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उसे पेन से भरकर स्पीड पोस्ट करना होगा. 'दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, फायर ब्रिज, लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली' पते पर फॉर्म भेजना होगा. चाहें तो डॉक्टूमेंट और फॉर्म की स्कैन कॉपी को डीएमआरसी को ऑफिशियल ईमेल आईडी career@dmrc.org पर भी भेज सकते हैं.

चयन प्रक्रिया के अनुसार डेप्यूटेशन बेस पर आवेदन करने वालों को सिर्फ पर्सनल इंटरव्यू देना होगा, जबकि PRCE बेस पर आवेदन करने वालों को पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी देना होगा. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More