App

SBI PO Mains Result 2026 OUT: 4,367 उम्मीदवारों ने पास की मेन्स परीक्षा, कब होगा इंटरव्यू और साइकोमेट्रिक टेस्ट?

SBI PO Selection Phase 3 Process: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें कुल 4,367 उम्मीदवार सफल हुए हैं और अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किे गए हैं. आइए जानते हैं कि अब आगे की प्रक्रिया क्या है?

SBI PO Mains Result 2026 OUT: 4,367 उम्मीदवारों ने पास की मेन्स परीक्षा, कब होगा इंटरव्यू और साइकोमेट्रिक टेस्ट?

SBI PO Selection Phase 3 Process: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 अक्टूबर, गुरुवार को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में कुल 4,367 उम्मीदवार सफल हुए हैं और वो अब अगले चरण के लिए योग्य माने गए हैं. 

एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया के नियमों के अनुसार, मेन्स परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार तीसरे चरण में शामिल होंगे. इस चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं. 

फेज 3 में क्या-क्या होगा?

अगर आप भी एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में सफल हो चुके हैं और मेरिट लिस्ट में आपका रोल नंबर आ चुका है, तो आप तीसरे और अंतिम चरण में शामिल हो सकते हैं. इस चरण के तहत साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेन्स परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को मिलाकर तैयार की गई फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा.

कब होगा साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू? 

एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया के तहत साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा, जिसकी शुरुआत 18 नवंबर 2026 से होने जा रही है.

एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट कैसे करें चेक?

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'Careers' सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद 'SBI PO मेन्स रिजल्ट 2026' लिंक सर्च करें.
  4. उस पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट का PDF ओपन करें.
  5. उस लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें और पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.
  6. भविष्य के लिए पीडीएफ को अपने पास सुरक्षित रखें.

एसबीआई में कितनी पीओ की वैकेंसी?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था. SBI PO मेन्स परीक्षा को 12 सितंबर, 2026 को आयोजित किया गया था और इस एग्जाम का रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है. इस परीक्षा में कुल 4,367 उम्मीदवार सफल हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More