SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

संविधान दिवस 2026: 32 डिग्रियां, 9 भाषाओं का ज्ञान... ऐसा था बाबा साहेब अंबेडकर का पढ़ाई का सफर

एक छोटे से बच्चे की जिद और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को ऐसी सफलता दिलाई, जिसे आज भी याद किया जाता है. आइए स्कूल से लेकर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों तक का उनका सफर जानने के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की पढ़ाई-लिखाई जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 26, 2026, 10:46 IST | Updated: Nov 26, 2026, 11:17 IST
Join

भारत के संविधान की बात हो और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं है. संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है. यही वजह है कि उन्हें भारतीय संविधान का प्रमुख शिल्पकार भी कहा जाता है. भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को एक सफल लोकतंत्र बनाने के लिए भी जाना जाता है. बचपन से ही उन्होंने सही का साथ और गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है. उनकी जिंदगी की सबसे प्रेरणादायक बातों में से एकउनका पढ़ाई के प्रति समर्पण भी है.

कठिन परिस्थितियों और सामाजिक भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा हासिल की. करीब 32 डिग्रियां हासिल करने के साथ ही उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान भी है. आइए जानते हैं डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है? 

कहां से हुई थी बाबा साहेब की शुरुआती पढ़ाई?

डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. इस जगह को अब डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है. उनके पिता रामजी मालोजी सकपाल भारतीय सेना में सूबेदार थे. वो शिक्षा का महत्व समझते थे और ये भी चाहते थे कि उनके बच्चे भी इसे समझे और आगे तक पढ़ते रहें. सभी बच्चों में बाबा साहेब ने उच्चतम सफलता हासिल की.

बात करें उनकी शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने महाराष्ट्र के सतारा में स्कूली शिक्षा हासिल की. मुंबई के एलफिंस्टन हाई स्कूल में एडमिशन लेने के बाद उन्होंने साल 1907 में मैट्रिक परीक्षा पास की. उस दौरान समाज एक जातिगत भेदभाव के माहौल के साथ था और ऐसे में उनके लिए स्कूल में भी पढ़ाई के समय कई परेशानियां आई. दूसरे छात्र उन से दूर बैठा करते थे. क्लासरूम की सीट से लेकर पीने वाले पानी तक में भेदभाव का असर दिखता था, जिसका सामना उन्हें करना पड़ता था. मगर फिर भी वो कमजोर नहीं पड़े और अपनी पढ़ाई-लिखाई जारी रखी.

मुंबई से की ग्रेजुएशन की पढ़ाई

अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ. अंबेडकर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज में एडमिशन लिया. यहां से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई कर बीए की डिग्री हासिल की. मेहनत और लग्न से पढ़ाई करने का नतीजा बाबा साहब को ये मिला कि उन्हें महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए स्कॉलरशिप भी दी, जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए.

कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशन

स्कॉलरशिप के माध्यम से उन्होंने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और विभिन्न सब्जेक्ट को पढ़ा. साल 1915 में उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की. उसके बाद एक शोध में लग गए. उनका पीएचडी का शोध विषय 'द इवोल्यूशन ऑफ प्रोविंशियल फाइनेंस इन ब्रिटिश इंडिया' था. यहां से उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री 1917 में हासिल हुई थी.

अमेरिका के बाद लंदन में की पढ़ाई

पढ़ाई का सफर यहां खत्म नहीं हुआ, अमेरिका के बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में एडमिशन लिया. वहां से ग्रेज इन में कानून की पढ़ाई की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ वापस भारत आना पड़ा. बाद में वो फिर से आर्थिक मजबूती के साथ साल 1920 में लंदन में पढ़ाई पूरी की. उसके बाद 1921 में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी की डिग्री हासिल की. 

इसके बाद वो 1922 में ग्रेज इन से बैरिस्टर-एट-लॉ बन गए. साल 1923 में उन्होंने अर्थशास्त्र में डीएससी की डिग्री हासिल की. 'द प्रॉब्लम ऑफ द रुपी: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन' शोध आगे चलकर भारतीय अर्थव्यवस्था और मुद्रा व्यवस्था पर उनकी महत्वपूर्ण कृतियों में शामिल हुआ.

क्या सच में बाबा साहेब के पास थीं 32 डिग्रियां और 9 भाषाओं का ज्ञान? 

ये सवाल अक्सर पूछा जाता है, 32 डिग्रियां और 9 भाषाओं का ज्ञान के दावों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. इसमें कोई दोराय नहीं उन्होंने कई प्रमुख शैक्षणिक उपलब्धियों में पढ़ाई की और कई योग्यता हैं, लेकिन 32 अलग-अलग डिग्रियों का दावा प्रमाणित करने वाला स्पष्ट आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. न ही 9 भाषाओं के ज्ञान के दावे की किसी विश्वसनीय आधिकारिक सूची से पुष्टि नहीं होती है.

ये भी पढ़ें- 26/11: मुंबई पर आतंकी कहर की वो रात, जब मौत सामने थी; फिर भी डटे रहे ये जांबाज, कुर्बानी देकर बचाई थीं सैकड़ों जानें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES