SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JEE Advanced 2027 में पहली बार कैलकुलेटर की सुविधा, क्या CBSE बोर्ड परीक्षा में भी मिलेगी छूट?

JEE Advanced 2027 की परीक्षा में छात्रों को कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी. ऐसे में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सीबीएसई बोर्ड भी कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को इस तरह की छूट देगा? आइए जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 27, 2026, 09:15 IST | Updated: Nov 27, 2026, 09:58 IST
Join

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी की जा चुकी है. इसके मुताबिक, परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. इस बीच बोर्ड परीक्षा से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने छात्रों के मन में एक नया सवाल खड़ा कर दिया है. क्या अब CBSE बोर्ड परीक्षा में भी कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी? 

दरअसल, 13 नवंबर 2026 को IIT दिल्ली ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जेईई एडवांस्ड 2027 में छात्रों को ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी. ऐसा पहली बार होगा, जब JEE Advanced की परीक्षा में उम्मीदवारों को ये सुविधा दी जाएगी. इस फैसले के बाद अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी कैलकुलेटर की अनुमति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

हाई कोर्ट पहुंच गया सवाल, जवाब का इंतजार

CBSE बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति का मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. कक्षा 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति देने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या छात्रों को परीक्षा में कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति मिल पाएगी? इस मामले में हाई कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण हो सकता है.

याचिका में क्या मांग की गई?

याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट पर याचिका दायर करने के दौरान कहा कि अकाउंटेंसी और मैथ्स परीक्षा के दौरान छात्रों को कैलकुलेशन के लिए लंबी गणनना करनी पड़ती है, जिससे काफी समय भी लगता है. ये भी जानकारी दी गई कि साल 2024 में 25 और 26 नवंबर को आयोजित 70वीं बैठक में 12वीं कक्षा की अकाउंट परीक्षा में CBSE की पाठ्यक्रम समिति की ओर से बेसिक, नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर को यूज करने की परमिशन के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई थी.

कोर्ट ने मांगा CBSE, NCERT और सरकार से जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से याचिकाकर्ताओं की इस मांग को लेकर CBSE, NCERT और केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है. इसे लेकर कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की डिविजन बेंच की ओर से इस मामले को लेकर जवाब दाखिल करने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया गया है.

ये भी पढ़ें- UPSC NDA 1 2027: आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किस स्ट्रीम के छात्र बन सकते हैं सेना में अफसर?

जेईई एडवांस्ड 2027 एग्जाम में कैलकुलेटर का इस्तेमाल

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऐसा पहली बार होगा जब आईआईटी-जेईई परीक्षा के दौरान छात्रों को कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी. 23 मई 2027 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा के दौरान ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की अनुमति छात्रों को दी जाएगी. जिस कैलकुलेटर का एग्जाम में इस्तेमाल कर सकेंगे वो नॉन-साइंटिफिक होगा और उसमें 10-12 अंकों का डिस्प्ले होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से परीक्षा से संबंधित अपडेट या अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

वहीं, अब सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान भी जेईई एग्जाम की तरह ऐसा नियम लागू हो जाए. छात्रों को नॉन-साइंटिफिक कैलकुलेटर की यूज करने के लिए मिल जाए, ऐसी उम्मीद की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि हो सकती है. छात्रों को सीबीएसई पर अपना भरोसा कायम करना होगा. अपडेट और अन्य डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2027: बदल गया 10वीं-12वीं का मार्किंग पैटर्न! किस विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल के मिलेंगे कितने नंबर?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES