Snapchat से लेकर इंस्टाग्राम तक से बना ली दूरी: सिर्फ किताबों से की दोस्ती! CA इंटर में AIR-3 वाले प्रेम अग्रवाल ने बताया सफलता का राज
CA Intermediate Topper Prem Agarwal: सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के टॉपर प्रेम अग्रवाल ने कैसे टॉप रैंक 3 हासिल की? उनका स्टडी प्लान क्या था और कैसे वो सफलता की ऊंचाई तक पहुंच पाए, आइए जानते हैं.
Prem Agarwal Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मुंबई के नील राजेश शाह और साक्षी चांडक ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, जबकि चेन्नई की श्रुति वी दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं, सूरत के रहने वाले प्रेम अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंकिंग 3 रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. प्रेम अग्रवाल ने 600 में से 490 अंक (81.67%) हासिल कर गुजरात टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.
अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय उन्होंने सख्त अनुशासन को दिया, जहां उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और केवल किताबों को अपना साथी बनाया. आइए जानते हैं कि कैसे बिना किसी भटकाव के प्रेम अग्रवाल ने CA इंटर में कैसे ये ऐतिहासिक सफलता हासिल की?
सीए इंटर परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने के टिप्स
सीए इंटर परीक्षा के टॉपर प्रेम अग्रवाल ने सफलता का राज बताते हुए स्टडी के टिप्स शेयर की है. उन्होंने जानकारी दी कि वो सिलेबस को पूरा करने के अलावा अलग-अलग विषयों पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए रोजाना रिवीजन करते थे. साथ ही प्रैक्टिस टेस्ट पर भी फोकस करते थे. रिवीजन करने से सिर्फ नॉलेज ही नहीं, बल्कि फोकस बढ़ता है और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाते हैं.
सोशल मीडिया से बनाई रखी दूरी
प्रेम ने अपनी तैयारी के दौरान पढ़ाई पर फोकस करने के लिए निरंतर प्रैक्टिस तो की है, उसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना समय नहीं गवाया. उन्होंने जानकारी दी कि इंस्टाग्राम पर उनका कोई अकाउंट भी नहीं है और फोन का इस्तेमाल भी वो सिर्फ जरूरत होने पर करते हैं. WhatsApp का इस्तेमाल वो सिर्फ दोस्तों से परीक्षा की तैयारी से जुड़े सवाल-जवाब के लिए करते हैं. दोस्तों के अलावा शिक्षकों से किसी विषय से जुड़े सवाल डिस्कस करने के लिए ही इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का यूज करते हैं.
यूट्यूब का यूज भी सिर्फ पढ़ने के लिए
उन्होंने जानकारी दी कि पढ़ाई के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं. विभिन्न क्लास और किसी टॉपिक को समझने के लिए ये प्लेटफॉर्म उनके लिए मददगार साबित होता है. हालांकि, सोशल मीडिया का कम यूज और किताब पर ज्यादा ध्यान देना उनके स्टडी प्लान का हिस्सा रहा है.
स्कूल के दौरान ही सीए बनने का सोचा
सीए इंटर टॉपर प्रेम ने बताया कि वो जब कक्षा 11वीं और 12वीं में थे, तभी उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सोच लिया था. हमेशा से ही वो मैथ्स सब्जेक्ट काफी पसंद करते थे और अपने करियर का लक्ष्य बनाया कि वो सीए बनेंगे जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी. घर वालों का भी पूरा सपोर्ट मिला. उन पर कभी भी 100 प्रतिशत अंक लाने का जोर नहीं दिया गया. परीक्षा की तारीख से 6-7 महीने पहले से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से फोकस करना शुरू किया. दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाने करके उन्होंने सीए इंटर परीक्षा में टॉप रैंक के साथ सफलता हासिल की.
ये भी पढ़ें- Success Story: लॉ ग्रेजुएट से IRS अफसर तक... बिना कोचिंग पहले ही अटेम्प्ट में UPSC क्रैक करने वाली फराह हुसैन कौन?