SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में जुए के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन: छह मामलों में 14 गिरफ्तार; ताश के 262 पत्ते और रुपये बरामद

दिल्ली पुलिस ने छह अलग-अलग मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. सोनिया विहार, नंद नगरी और वेलकम थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 262 ताश के पत्ते और 7,635 रुपये नकद बरामद किए. सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए.

Written By Gaurav Pandey
Published: Oct 23, 2026, 07:08 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 07:10 PM IST
Image Credit: Delhi Police Photo From Zee Media Archive
Join

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में जुए के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छह अलग-अलग मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 262 ताश के पत्ते और 7,635 रुपये नकद बरामद किए हैं. ये कार्रवाई सोनिया विहार, नंद नगरी और वेलकम थाना क्षेत्रों में की गई. पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे.

दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज

असल में न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक सूचना मिलने और गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. सभी मामलों में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं. हुआ यह कि 22 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे सोनिया विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मन्नू इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान चौहान पट्टी स्थित यमुना खादर के वन क्षेत्र में दो व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते मिले.

पुलिस ने मौके पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान बलराम (27), निवासी अम्बे एन्क्लेव, चौहान पट्टी और दीपक (32), निवासी नसीब विहार, लोनी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. पुलिस ने उनके पास से 52 ताश के पत्ते और 650 रुपये नकद बरामद किए. इस मामले में एफआईआर नंबर 257/26 दर्ज की गई है.

वहीं नंद नगरी थाना पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की. पुलिस टीम ने शाम करीब 6:45 बजे मौके पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया. उनकी पहचान आशीष (25) और रितिक (22), दोनों निवासी नंद नगरी के रूप में हुई. तलाशी के दौरान पुलिस को ताश के पत्तों का एक पैकेट और 1,280 रुपये नकद मिले.

एक से अधिक जगहों पर कार्रवाई 

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आशीष का नाम पहले एक मारपीट के मामले में सामने आ चुका है, जबकि रितिक पहले भी जुए से जुड़े एक मामले में शामिल पाया गया था. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

वेलकम थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ एक से अधिक जगहों पर कार्रवाई की. पहली कार्रवाई ईस्ट बाबरपुर स्थित छठ पूजा पक्का तालाब के पास की गई, जहां पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान राजकुमार (54), सोहिब (49), अरविंद गुप्ता (44) और मुकीम (39) के रूप में हुई.

पुलिस ने मौके से 55 ताश के पत्ते और 1,755 रुपये नकद बरामद किए. जांच में अरविंद गुप्ता का नाम पहले एक झगड़े के मामले में भी सामने आया था. इसी थाना क्षेत्र में शाम करीब 7:05 बजे अशोक पार्क के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजू (40) और टीटू (41) को गिरफ्तार किया. दोनों पार्क में बैठकर ताश पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 51 ताश के पत्ते और 280 रुपये बरामद किए.

पुलिस ने तीसरी जगह कबीर नगर स्थित श्मशान घाट के पास भी कार्रवाई की. यहां जुआ खेलने के आरोप में आश मोहम्मद (41) और आरिफ (32) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 1,730 रुपये नकद बरामद किए. इसके अलावा वेलकम थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में भी जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

पुलिस के पहुंचने पर मौजूद कई लोग भाग गए

टीम ने सलमान (26) और सब्बीर अहमद (70) को पकड़ लिया. इस कार्रवाई में 52 ताश के पत्ते और 1,940 रुपये नकद बरामद किए गए. इन दोनों मामलों में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी जिले में जुए के खिलाफ अभियान के दौरान सभी छह मामलों में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बरामद ताश के पत्तों और नकदी को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि इन मामलों की जांच की जा रही है और आरोपियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. अभियान के तहत पुलिस की टीमें इलाके में गश्त और निगरानी कर रही हैं, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

इसे भी पढ़ें- विदेश से दिल्ली का क्राइम कनेक्शन, कारोबारियों को धमकी और फिर फायरिंग! कांड करने वाले दो दबोचे गए

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES