SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नोएडा में नल खोलते ही आ रही तेज बदबू,रोजमर्रा का काम करना भी हुआ मुश्किल

नोएडा में रहने वाले लोग पानी की समस्या से परेशान हैं. नोएडा के सेक्टर-62 में रहने वाले लोगों के घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है. ऐसे में लोग परेशान हैं. बदबूदार पानी आने से लोगों के रोज के काम पर असर पड़ रहा है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 26, 2026, 01:03 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:35 PM IST
Image Credit: नोएडा के घरों में नल से आ रहा बदबूदार पानी
Join

हाईटेक सिटी के रूप में पहचान रखने वाले नोएडा में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है. कहीं पानी की समस्या तो कहीं नागरिक सुविधाओं की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-62 के रजत विहार डुप्लेक्स का है, जहां घरों में आ रही बदबूदार पानी की सप्लाई ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी है. वहां के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पानी में इतनी तेज दुर्गंध आ रही है कि उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो गया है.

रोजमर्रा के कामकाज पर असर

रजत विहार डुप्लेक्स में रहने वाले अमित जालान ने बताया कि पिछले कई दिनों से घरों में बदबूदार पानी आ रहा है. उनका कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इस पानी को छूने तक में परेशानी महसूस होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इस पानी का इस्तेमाल पीने या खाना बनाने में किया जाए, तो लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ेगा?

उन्होंने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजने, ऑफिस जाने और घर के रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए पानी बेहद जरूरी है. बर्तन धोने से लेकर दूसरे घरेलू कामों तक में पानी का इस्तेमाल होता है. लेकिन जब सप्लाई में ही बदबू आ रही हो, तो आखिर लोग इसका उपयोग कैसे करें?

नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारी पर सवाल

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस समस्या की शिकायत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से भी की गई है. इसके बावजूद समस्या को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है. नोएडा जैसे आधुनिक शहर में अगर लोगों को साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो ये जल विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक समाधान कराते हैं और निवासियों को बदबूदार पानी की समस्या से राहत मिलती है.

यहां के लोगों का कहना है कि इस पानी से बर्तन धोने, खाना बनाने और दूसरे घरेलू कामों में दिक्कतें हो रही हैं. लोगों को चिंता है कि ऐसे पानी का इस्तेमाल उनकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत नोएडा प्राधिकरण से भी की है, लेकिन अब उन्हें साफ पानी की सप्लाई शुरू होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- यमुना में क्रूज से देखिए दिल्ली के नजारे, 40 मिनट के सफर में कितना होगा किराया?

(नोएडा से विजय कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES