Greater Noida की एक सोसाइटी में 13 साल के बच्चे की मौत, बिल्डिंग से गिरने का CCTV वीडियो आया सामने
ग्रेटर नोएडा की डिजाइन आर्च सोसाइटी में 13 वर्षीय रणविजय ढाका की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और सूरजपुर थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
सेंट्रल नोएडा स्तिथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिजाइन आर्च सोसाइटी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब बिल्डिंग से गिरने से 13 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. बिल्डिंग से गिरते हुए बच्चा का सीसीटीवी भी सामने आया है.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रणविजय ढाका (13) पुत्र तरुण कुमार ढाका के रूप में हुई है. वह डिजाइन आर्च सोसाइटी में परिवार के साथ रहता था. शनिवार को रणविजय के बिल्डिंग से नीचे गिरने की सूचना थाना सूरजपुर पुलिस को मिली. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. अब इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें रणविजय लिफ्ट में जाते हुए दिखाई दे रहा है और थोड़ा परेशान भी दिखाई दे रहा है.
लिफ्ट से ऊपर जाकर 12वें फ्लोर से नीचे छलांग लगा दी. जैसे ही वह नीचे आकर गिरा, वहां नीचे घूम रही महिला ने रणविजय को गिरता देख भागकर दौड़ लाई. जैसे ही बच्चे के पास पहुंची आसपास के सोसाइटी लोग भी एकत्रित हो गया और बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में नल खोलते ही आ रही तेज बदबू,रोजमर्रा का काम करना भी हुआ मुश्किल
(भूपेश प्रताप की रिपोर्ट)