SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2026 में कैसे सजेगा Delhi का 'मिनी बंगाल', जानें किस दिन से शुरू होगा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

दिल्ली के चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. महापंचमी के साथ विशेष पूजा शुरू होगी और महादशमी तक चलेगी. आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 06, 2026, 03:49 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 04:03 PM IST
Image Credit: Z Media Archive
Join

Delhi News: देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है. वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का इंतजार विशेष तौर पर बंगाली समुदाय के लोगों को होता है. इसी कड़ी में दिल्ली में भी दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है और विशेष तौर पर दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. मां दुर्गा की विशेष पूजा चितरंजन पार्क में की जाती है, जिसे देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर से लोग लाखों की संख्या में पहुंचते हैं.

दिल्ली के मिनी बंगाल में दुर्गा पूजा की खास तैयारियां शुरू
दिल्ली के मिनी बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान कालीबाड़ी में विशेष पूजा मां दुर्गा की की जाती है. इस विशेष पूजा को लेकर कालीबाड़ी मंदिर प्रसिद्ध है, जहां पंचमी से शुरू होकर महादशमी तक मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा में सम्मिलित होते हैं. वहीं पिछली बार दुर्गा पूजा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां दुर्गा की पूजा में सम्मिलित होने के लिए विशेष तौर पर कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने माता दुर्गा की पूजा की और यहां बंगाली समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की थी.

इको-फ्रेंडली मूर्ति
वहीं, कालीबाड़ी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के मेंबर प्रदीप गांगुली ने कहा कि इस बार 54 वर्ष इस पूजा कमेटी को हो रहा है और हम लोग पिछले 54 वर्षों से माता दुर्गा की विशेष तौर पर कालीबाड़ी मंदिर के अंदर पूजा का प्रावधान है. हम लोग यहां पूजा पंडाल से लेकर मूर्ति तक सभी इको-फ्रेंडली बनाते हैं, जहां बांस, लकड़ी, कपड़े और कागज का कार्य किया जाता है. तो वहीं मूर्ति भी पूरी तरह मिट्टी की होती है और माता दुर्गा का परिधान कपड़ों का होता है.

कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल की थीम 
इस बार पूजा पंडाल का थीम मातृशक्ति के रूप में किया गया है. इसका मतलब हुआ कि हर महिला के अंदर एक शक्ति होती है, जिसे हम पूजा पंडाल के माध्यम से दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. चितरंजन पार्क में जो दुर्गा पूजा होती है, इसका प्रचलन सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है और इसकी मान्यता बहुत है.

दुर्गा पूजा 2026 कब से शुरू होगी ? 
इस बार 15 अक्टूबर से मां दुर्गा की विशेष पूजा महापंचमी से शुरू हो जाएगी, जो 20 अक्टूबर दशमी तक चलेगी और महादशमी के बाद माता दुर्गा का विसर्जन मंदिर परिसर में ही कृत्रिम तालाब बनाकर कर देते हैं. पिछली बार कालीबाड़ी मंदिर की पूजा देखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे. उन्होंने यहां पर आकर माता दुर्गा की पूजा की और यहां के लोगों से मुलाकात की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे थे. वहीं, हर साल की तरह इस साल भी लाखों लोगों का फुटफॉल होने की संभावना है. इसको देखते हुए प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि इस पूजा की तैयारी वे पिछले 45 दिनों से कर रहे हैं.

कब से शुरू होंगे नवरात्रि 2026 ?
वहीं, हम आपको बता दें कि नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान देशभर के सभी मंदिरों में माता दुर्गा की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है. तो वहीं दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन पार्क में 15 अक्टूबर से मां दुर्गा की विशेष पूजा शुरू हो जाती है, जिसे देखने के लिए रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु दिल्ली-एनसीआर से पहुंचते हैं. जिसको लेकर विशेष तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में किए जाते हैं.

(दिल्ली से हरि किशोर साह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES