27 से ज्यादा शादियां, गाड़ियों की भारी भीड़: दिल्ली में इन 8 रूट पर थम सकती है रफ्तार, जानें किन रास्तों पर रहेगा जाम और क्या हैं पुलिस के इंतजाम
दिल्ली के दक्षिणी इलाके में आज 27 से अधिक कार्यक्रम होने वाले हैं. ऐसे में जाम से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें 8 रास्तों पर आज दबाव बढ़ने की संभावना जताई गई है.
शादियों का सिलसिला शुरू होने के साथ ही जाम लगने की समस्या भी खड़ी होने लगी है. दिल्ली के दक्षिणी इलाके में आज (शनिवार , 21 नवंबर, 2026) 27 से अधिक शादियां/समारोह की वजह से जाम की समस्या बढ़ सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस समारोह के दौरान करीब 12000 से अधिक मेहमान जुट सकते हैं और सड़क पर करीब 5 हजार से ज्यादा गाड़ियां उतर सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी में लोगों को समय पर निकलने, 8 रास्तों से बचने और मेट्रो से सफर करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं किन 8 रास्तों पर ट्रैफिक की समस्या पैदा हो सकती है-
12000 से अधिक लोगों के आने की संभावना
जारी अपडेट के अनुसार, दक्षिण दिल्ली में SSN मार्ग (भाटी माइन्स रोड), बांध रोड, मंडी रोड और M.G. रोड पर 27 से ज्यादा शादी या समारोह का आयोजन होने वाला है. इसमें 12000 से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है. वहीं, अतिरिक्त वाहनों की संभावित संख्या भी 5 हजार से ज्यादा हो सकती है. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त स्टाफ तैनात किया है.
इन 8 रास्तों पर जाने से बचे
एक ही दिन में इनते सारे कार्यक्रम से सड़कों पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने की संभावना है. इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 रूट पर पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किया है, जिससे की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, 8 रूट पर जाम लगने की संभावना है. SSN मार्ग (Bhati Mines Road), 100 फुटा रोड, अणुव्रत मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मंडी रोड, जौनपुर रोड, महरौली–गुरुग्राम रोड और महरौली–महिपालपुर रोड. अगर आप इन रास्तों से यात्रा करते हैं तो आज यानी शनिवार को आपको जाम की मार झेलनी पड़ सकती है.
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां तक हो सके, इन रास्तों पर जानें से बचें. साथ ही, समय बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है. यात्रा की योजना बना भी रहे हैं तो सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. शाम के समय में इन रास्तों पर जानें से पहले लाइव ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक लें, नहीं तो बहुत देर तक फंस सकते हैं. किसी भी आपात की स्थिति में 112 पर कॉल करें. ट्रैफिक से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गई है, 1095 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 21 नवंबर से दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल लागू, पहली और आखिरी ट्रेन का समय बदला, यहां चेक कर लीजिए