App

पलक झपकते ही कट जाएगा टोल, नहीं लगेगा दिल्ली बॉर्डर पर जाम, बिना रुके दौड़ा सकेंगे वाहन!

दिल्ली के बॉर्डर पर टोल वसूली का तरीका बदल बदलने वाला है. इस परियोजना का मकसद बॉर्डर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और वाहनों की लंबी कतारों को खत्म करना है.

पलक झपकते ही कट जाएगा टोल, नहीं लगेगा दिल्ली बॉर्डर पर जाम, बिना रुके दौड़ा सकेंगे वाहन!
Image Credit: दिल्ली के बॉर्डर पर टोल वसूली का तरीका बदल जाएगा! (AI IMAGE)

दिल्ली नगर निगम (MCD) राजधानी के बॉर्डर पर टोल वसूली व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी में हैं. नया नियम लागू होने के बाद दिल्ली में एंट्री के दौरान वाहनों को टोल चुकाने के लिए लंबी लाइन से छुटकारा मिल सकेगा. राजधानी के बॉर्डर पर मल्टीलेन फ्री फ्लो तकनीक लागू की जाएगी. इस तकनीक के जरिए वाहन बिना रुके बॉर्डर पार कर सकेंगे और टोल की वसूली पूरी तरह ऑटोमैटिक तरीके से होगी. दिल्ली के 126 एंट्री पॉइंट्स पर इस नई व्यवस्था को लागू करने की प्लानिंग है.

ट्रैफिक जाम और कतारों से मिलेगी बड़ी राहत

इसका मकसद बॉर्डर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और वाहनों की लंबी कतारों को खत्म करना है. अक्सर टोल प्लाजा पर वाहनों के धीमे होने या रुकने से जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते थे. 

मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 20 प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा. प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर सिस्टम के सफल संचालन के बाद बाकी एंट्री पॉइंट्स को भी इस योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा.

ECC की वसूली और बकाया पर डिजिटल नोटिस

नई व्यवस्था में टोल के साथ-साथ पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ECC) की वसूली भी डिजिटल तरीके से होगी. इसके लिए आरएफआईडी (RFID) टैग के जरिए वाहन की पहचान की जाएगी और एएनपीआर (ANPR) कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे. 

इस पूरी प्रक्रिया से बिना वाहन रोके शुल्क का निर्धारण और वसूली हो सकेगी. इसके अलावा, जिन वाहनों का टोल या ECC बकाया रहेगा, उनके लिए डिजिटल नोटिस जारी करने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बकाया राशि की प्रक्रिया सही ढंग से हो सके.

आसान पॉइंट्स में समझें-

  • वाहन बिना रुके बॉर्डर पार कर सकेंगे.
  • टोल की वसूली ऑटोमैटिक तरीके से होगी.
  • दिल्ली के 126 एंट्री पॉइंट्स पर इस व्यवस्था को लागू करने की योजना.
  • पहले चरण में 20 प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर व्यवस्था शुरू करने की तैयारी.
  • टोल के साथ ECC की वसूली डिजिटल तरीके से होगी.
  • RFID टैग के जरिए वाहन की पहचान, ANPR कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करेंगे.
  • वाहनों का टोल या ECC बकाया, डिजिटल नोटिस जारी करने की व्यवस्था.

रिपोर्ट: देवेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More