)
देशभर में आज सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. इस बीच दिल्ली में सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया है. आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ गई है. उन्हें आशंका है कि मौसम खराब रहने के कारण शाम को चांद के दर्शन में देरी हो सकती है या फिर चांद दिखाई ही नहीं देगा.
दिल्ली में हल्की बारिश के कारण सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं. मौसम में आए इस बदलाव से ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसे में शाम को चांद निकलने और उसके स्पष्ट रूप से दिखाई देने को लेकर व्रती महिलाओं की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि चांद के दर्शन के बाद ही वे अपना व्रत खोलती हैं. ऐसे में जानें कि आखिर दिल्ली-एनसीआर में चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्टूबर को सुबह 01:06 बजे से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर को रात 10:09 बजे तक समाप्त
दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा चांद, जानें टाइमिंग समय
नई दिल्ली में रात 8:17 बजे
नोएडा में रात 8:16 बजे
गाजियाबाद में रात 8:17 बजे
गुरुग्राम में रात 8:18 बजे
फरीदाबाद में रात 8:13
चक्रवात अर्नब के असर से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है. करवा चौथ पर बदले हुए मौसम ने व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है. आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के कारण शाम को चांद दिखने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में महिलाओं को चांद के निकलने और बादलों से बाहर आने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
(शरद भारद्वाज की रिपोर्ट)