भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दिल्ली-NCR
  • /Jamia में पुलिस और छात्रों के बीच बहस: कई छात्र डिटेन, 3 सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज

Jamia में पुलिस और छात्रों के बीच बहस: कई छात्र डिटेन, 3 सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज

जामिया यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन क्लास और कैंपस में प्रवेश संबंधी पाबंदियों के बीच रविवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसके दौरान 'दिल्ली पुलिस गो बैक' के नारे लगे. कुछ छात्रों ने गेट नंबर 7 तोड़ने की कोशिश की और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 25, 2026, 05:15 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 09:41 PM IST
joinshare
Jamia में पुलिस और छात्रों के बीच बहस: कई छात्र डिटेन, 3 सांसदों  के खिलाफ FIR दर्ज
Image Credit: Jamia में एंट्री को लेकर बवाल: पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस, गेट तोड़ने की कोशिश; कई छात्र डिटेन

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में रविवार को छात्रों ने गेट नंबर 7 पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी और 'दिल्ली पुलिस गो बैक' के नारे लगाए.  स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इस दौरान पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने डिटेन किया. 

जामिया के गेट बंद, एंट्री को लेकर पुलिस और छात्रों में बहस
कुछ छात्रों ने जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर से गेट नंबर 7 को तोड़ने की कोशिश की. पुलिस ने अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी कि अगर गेट तोड़ने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की चेतावनी के बाद मौके पर दोबारा शांति कायम की गई. मगर फिर से गेट नंबर 4 पर एंट्री पाबंदियों को लेकर पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच बहस हो गई. छात्रों को JMI के अंदर जाने से रोक दिया गया.

Delhi: Police detained some students who were protesting outside Jamia Millia Islamia University. https://t.co/pIx1oErbDW

— IANS (@ians_india) October 25, 2026

3 सांसदों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
वहीं रविवार शाम को दिल्ली पुलिस ने JMI यूनिवर्सिटी अधिकारियों की शिकायत के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया गए 3 सांसदों के खिलाफ बिना इजाजत घुसने पर FIR दर्ज किया है. जिसमें 2 सांसद कांग्रेस के हैं और एक सांसद समाजवादी पार्टी का है.

यह तब हुआ जब वे जामिया के स्टूडेंट्स से मिलने कैंपस गए थे, जो JMI स्टूडेंट्स यूनियन को फिर से बनाने, प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन वापस लेने और दूसरे मुद्दों पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. 

यूनिवर्सिटी पूरी तरह से बंद, ऑनलाइन क्लास के आदेश 
बता दें कि JMI यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शनिवार को अगले आदेश तक सभी कोर्स ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का फैसला लिया. इसके अलावा लाइब्रेरी, कैंटीन और एंट्री गेट समेत कई जरूरी सुविधाएं भी बंद कर दी गईं. इस फैसले के चलते छात्रों की कैंपस में आवाजाही प्रभावित हुई और परिसर के अंदर मौजूद छात्रों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा.

12 अक्टूबर से जामिया में छात्रों का प्रदर्शन जारी
जामिया में छात्र 12 अक्टूबर से प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांग जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी छात्र संघ को फिर से बहाल करना है. साल 2006 में हिंसक झड़पों, शिक्षकों पर हमलों और कक्षाओं में बार-बार व्यवधान की घटनाओं के बाद JMI छात्र संघ को निलंबित कर दिया गया था.

प्रदर्शन की शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने कैंपस में निर्धारित प्रदर्शन स्थल से छात्रों को हटाने का प्रयास किया था. इसके बाद छात्रों का विरोध और तेज हो गया.

ये भी पढ़ें: जामिया में छात्रों-शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की... प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, क्लास होगी ऑनलाइन; कैंपस आने पर रोक

(राहुल मिश्रा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source