App

IND vs AFG: क्या टलेगा दिल्ली में होने वाला पहला T20 मैच? BRICS समिट के बीच DDCA ने लिया फैसला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 इंटरनेशनल मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. BRICS Summit के चलते सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मैच टलने की अटकलें थीं मगर DDCA और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की बैठक के बाद मैच कराने पर सहमति बन गई है.

IND vs AFG: क्या टलेगा दिल्ली में होने वाला पहला T20 मैच? BRICS समिट के बीच DDCA ने लिया फैसला

दिल्ली में ब्रिक्स समिट हो रहा है. इसी बीच भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को लेकर अपडेट है. मैच तय कार्यक्रम के मुताबिक 13 सितंबर को ही खेला जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ DDCA ने साफ कर दिया है कि BRICS समिट के चलते मैच की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इससे उन क्रिकेट फैंस को राहत मिली है जो मैच के टलने की खबरों के बीच असमंजस में थे.

असल में दिल्ली में BRICS समिट के दौरान विदेशी मेहमानों, VVIP और दूसरे महत्वपूर्ण लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक की बड़ी व्यवस्था की जा रही है. इसी वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को पत्र लिखकर 13 सितंबर को होने वाले भारत अफगानिस्तान मैच को किसी दूसरी तारीख पर कराने का अनुरोध किया था. पुलिस का कहना था कि समिट के दौरान बड़ी संख्या में जवान ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और VVIP मूवमेंट में तैनात रहेंगे.

 25 हजार से 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना

मैच में करीब 25 हजार से 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. इससे ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता था. हालांकि, DDCA और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बीच हुई बैठक के बाद तस्वीर साफ हो गई. DDCA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला भारत अफगानिस्तान पहला टी20 तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा.

संघ ने ये भी कहा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जरूरी मदद और इंतजाम का भरोसा दिया गया है. यानी फिलहाल मैच के स्थगित होने की कोई बात नहीं है और क्रिकेट फैंस 13 सितंबर को ही मुकाबला देख सकेंगे.

पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह तीन मैचों की टी20 सीरीज है और खास बात यह है कि तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाने हैं. सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से उसे पूरा सहयोग दिया जा रहा है. पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को होना है. DDCA के फैसले के बाद फिलहाल शेड्यूल बरकरार है.

उधर भारतीय टीम को सीरीज शुरू होने से पहले एक झटका भी लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह भारतीय टीम में यश ठाकुर को शामिल किया गया है. ऐसे में अब निगाहें 13 सितंबर के पहले मुकाबले पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Gaurav Pandey

Gaurav Pandey

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More