SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हर महीने मिलेंगे 60,000! IIIT दिल्ली में PhD एडमिशन शुरू, नोट करें अप्लाई करने की डेट

दिल्ली में रिसर्च की करने की सोच रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. IIIT- दिल्ली ने PHD एडमिशन का प्रोसेस शुरु कर दिया है. इसके लिए आप 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां छात्रों को छह विषय ऑफर किए जा रहे हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 17, 2026, 10:06 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:37 AM IST
Join

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)- दिल्ली ने शीतकालीन सत्र 2026 के लिए PHD एडमिशन का प्रोसेस शुरू कर दिया है. शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्र 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार संस्थान की तरफ से 6 विषयों में PHD करने का  मौका दिया जा रहा है.        

कौन से हैं वो छह विषय?
जो छह विषय हैं, उसमें कंप्यूटेशनल बायोलाजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, गणित तथा सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी शामिल हैं. हर सब्जेक्ट के  लिए जो भी जानकारी होगी वो आपको  आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी.  

छह विषयों में पीएचडी करने का अवसर
वहीं पीएचडी के शोध करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. जो भी पात्र शोधार्थी होंगे उनको हर महीने 60 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी. इसके अलावा लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने और शोध से जुड़े अन्य खर्चों के लिए भी सहायता का प्रावधान है.

शोधार्थियों को इंटरनेशनल लेवल पर रिसर्च का अनुभव देने के लिए विदेश की लैब में दो सप्ताह तक जाने के लिए 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसके अलावा, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए 2.5 लाख रुपये का प्रोफेशनल डेवलपमेंट अलाउंस भी दिया जाएगा.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पोस्टर लगाने वालों की खैर नहीं, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

60 हजार की फेलोशिप
वहीं संस्थान के अकादमिक मामलों के डीन प्रो. सुमित दरक के अनुसार,  IIIT दिल्ली में शोध के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शोध, विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अलग-अलग विषयों में सहयोग का मौका मिलेगा. IIIT दिल्ली के PHD स्नातक देश-विदेश के नामी संस्थानों में शिक्षण और रिसर्च से जुड़े अहम पदों पर काम कर रहे हैं. पीएचडी में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://iiitd.ac.in/admission/phd/oct2026 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए phd-admissions@iiitd.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं.

जो भी पात्र छात्र होंगे उनको हर महीने 60 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी. इतना ही नहीं शोध करने वाले छात्रों को इंटरनेशनल लेवल पर अनुभव प्राप्त करने के लिए विदेश की प्रयोगशालाओं में दो हफ्ते तक के दौरे के लिए 1.5 लाख रुपये दिया जाएगा. साथ ही सम्मेलनों और कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए 2.5 लाख रुपये का प्रोफेशनल डेवलपमेंट अलाउंस भी दिया जाएगा.          

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES