SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गाजियाबाद में पुलिस का एक्शन, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तमंचे बरामद

गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई. । पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 24, 2026, 09:15 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 10:30 AM IST
Image Credit: Zee Media File photo
Join

गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओ में शामिल दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है.

पुलिस को कैसे पता चला? 

जानकारी के अनुसार, थाना सिहानी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटना में शामिल आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी थी.

पुलिस पर की फायरिंग 

ACP जियाउद्दीन अहमद ने बताया, शुक्रवार रात 11 बजे हम लोगों को मुखबिर से सूचना मिली की सिहानी गेट पर पहले भी घटना में शामिल संदिग्ध लोग एक और अपराध करने की फिराक में हैं. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान, स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया गया. इस दौरान वे भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी.

दोनों के पैरों में गोली लग गई

उन्होंने बताया कि पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई. घायल संदिग्धों ने अपनी पहचान गौरव और विवेक के रूप में बताई है. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है. आरोपियों से पूछताछ की गई तो, उन्होंने बताया कि उन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, वो एनसीआर क्षेत्रों में धोखाधड़ी, छीनेती की घटना करते हैं. इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है. बरामदगी के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

कई मुकदमे दर्ज

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने एनसीआर में धोखाधड़ी, छीनेती की वारदातों को अंजाम देने की बात भी बताई है. दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही पूर्व में हुई धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बदलेगा मौसम, 17 डिग्री तक गिरेगा पारा, 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES