दिल्लीवालों! आज सुबह इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में सुबह के समय ट्रैफिक पर पाबंदी रहने वाली है. ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि शनिवार सुबह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाहर निकलने से पहले यात्रा का प्लान करके निकलें.
दिल्ली में शनिवार सुबह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ऐसे में राजधानी की कई सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां लगाई जाएंगी. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. इसके अनुसार, शनिवार सुबह 3.30 बजे से सुबह 9 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले राजधानी के इन रास्तों की जानकारी जरूर ले लें.
इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का असर
ट्रैफिक पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, उसके अनुसार भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड और मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह रोड और मथुरा रोड क्रॉसिंग पर यातायात प्रभावित रहेगा. इसके अलावा डॉ. जाकिर हुसैन रास्ते और सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, पंडारा रोड क्रॉसिंग और क्यू-पॉइंट पर भी ट्रैफिक पर पाबंदियां रहेंगी. वहीं, मानसिंह रोड गोलचक्कर, जसवंत सिंह रोड गोलचक्कर, फिरोजशाह रोड और केजी मार्ग क्रॉसिंग के साथ मंडी हाउस और कॉपरनिकस वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.
ट्रैफिक पुलिस ने दी ये सलाह
वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों पर बेवजह जाने से बचने की अपील की है. लोगों को ये सलाह दी गई है कि जाम से बचने के लिए बताए गए ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कार्यक्रम वाली जगह के पास सड़क किनारे या गलत जगह पर गाड़ी पार्क न करें. लोग घर से निकलने से पहले अपने सफर की प्लानिंग कर लें. साथ ही रास्ते में लगने वाले समय को भी ध्यान में रखें.
क्यों किया गया आयोजन?
ये दौड़ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई. यही वजह थी कि राजधानी की कई सड़के प्रभावित थी. पुलिस ने लोगों को ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा है. कई ऐसे चौराहे और रास्ते हैं, जहां ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा उलटफेर, दिन में बादल और रात में ठिठुरन, अब कैसा रहेगा मौसम